करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार

दवा सप्लाई के नाम पर दवा कंपनियों को करीब 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाने की पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. दवा सप्लाई के नाम पर दवा कंपनियों को करीब 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर थाने की पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सतरुपा सरदार है. उसे गत सोमवार की रात को गोल्फग्रीन इलाका स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के ठिकाने से 16 लाख रुपये नकद व 40 लाख रुपये के गहने व अन्य सामान जब्त किये गये हैं. उक्त मामले में पहले गत छह मार्च को नागेरबाजार इलाके से तारकनाथ भट्टाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसके ठिकाने से करीब 11 लाख रुपये नकद मिले थे. साथ ही उसके आवास से 35 लाख रुपये मूल्य की दवाएं भी बरामद की गयी थीं. आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी सहयोगी का पता चला था, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >