अब विधाननगर में भी रुकेगी अप कल्याणी सीमांत लोकल

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व रेलवे ने प्रायोगिक आधार पर विधाननगर रोड स्टेशन पर 31337 अप सियालदह-कल्याणी सीमांत लोकल का ठहराव करने का फैसला किया है

कोलकाता. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व रेलवे ने प्रायोगिक आधार पर विधाननगर रोड स्टेशन पर 31337 अप सियालदह-कल्याणी सीमांत लोकल का ठहराव करने का फैसला किया है. 31337 अप सियालदह-कल्याणी सीमांत लोकल सियालदह स्टेशन से रात 7.10 बजे रवाना होकर विधाननगर स्टेशन पर रात 7.19 बजे रुकेगी. रेलवे ने अतिरिक्त अस्थायी ठहराव को छह महीने के लिए प्रायोगिक तौर पर जारी किया है.

उल्लेखनीय है कि विधाननगर रोड स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन है जहां बड़ी संख्या में उपनगरीय ट्रेनों के यात्री पहुंचते हैं. व्यस्त समय के दौरान, स्टेशन पर प्रतिदिन काफी भीड़ होती है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की आवश्यकता को समझते हुए रेलवे ने उक्त फैसला लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >