Howrah Bridge : शनिवार की रात से बंद हो जाएगा हावड़ा ब्रिज

Howrah Bridge : हावड़ा से कोलकाता की ओर जाने वाली वाहनों को सेकेंड हुगली ब्रिज, बाली ब्रिज और निवेदिता सेतु से डायवर्ट की जायेंगी.

Howrah Bridge : कोलकाता और हावड़ा शहर को जोड़ने वाले रवींद्र सेतु (हावड़ा ब्रिज) का स्वास्थ्य परीक्षण होने जा रहा है. इस बाबत पांच घंटे के लिए ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया गया है. यह जानकारी शुक्रवार को हावड़ा सिटी पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर दी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार (16 नवंबर) की रात 11:30 बजे से रविवार (17 नवंबर) सुबह 4:30 बजे तक हावड़ा ब्रिज पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

कोलकाता की ओर जाने वाले वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट

हावड़ा से कोलकाता की ओर जाने वाले वाहनों को सेकेंड हुगली ब्रिज, बाली ब्रिज और निवेदिता सेतु से डायवर्ट की जायेंगी. सेकेंड हुगली ब्रिज जाने वाले वाहन फोरशोर रोड होकर, जबकि बाली और निवेदिता सेतु जाने वाले वाहन जीटी रोड होकर जाएंगे.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने टैब ‘घोटाले’ को लेकर विदेशी हैकर्स पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >