चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लिया वापस

चेयरमैन अमित राय के खिलाफ तृणमूल के ही कुछ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था

हुगली. बीते दो सितंबर को हुगली चुंचुड़ा नगरपालिका के चेयरमैन अमित राय के खिलाफ तृणमूल के ही कुछ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था. चुंचुड़ा के विधायक के करीबी उन काउंसिलरों का आरोप था कि चेयरमैन नगरपालिका को सही ढंग से चलाने में असमर्थ हैं. शहर की सड़कों की हालत खराब है और लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है. निगम कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है. अविश्वास प्रस्ताव जमा होने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के अंदर विवाद खुलकर सामने आया था. बुधवार को सुब्रत बक्सी के निर्देश पर पूर्व चेयरमैन ने चुंचुड़ा की एसडीओ स्मिता सन्याल शुक्ला के पास अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने का पत्र सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >