मालदा में भाजपा का स्पोर्ट्स कार्ड, खेल के मैदान से नितिन नबीन की युवाओं और NGO को साधने की रणनीति

Nitin Nabin Malda Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मालदा में खेल कार्यक्रम के जरिये चुनाव प्रचार किया और वोटर को साधने की कोशिश की. इंग्लिश बाजार के उम्मीदवार अमलान भादुड़ी और सांसद खगेन मुर्मू की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर.

Nitin Nabin Malda Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी बिसात बिछाने का अंदाज बदल दिया है. इसी क्रम में भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को मालदा पहुंचे. यहां उन्होंने किसी पारंपरिक रैली की बजाय खेल-कूद और सामाजिक संगठनों (NGO) के माध्यम से जनता से जुड़ने का नया फॉर्मूला अपनाया. पुराने मालदा के साहपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित विशेष खेल कार्यक्रम के जरिये उन्होंने युवाओं को सीधे भाजपा के साथ जोड़ने का संदेश दिया.

भव्य स्वागत और युवाओं से संवाद

दोपहर करीब एक बजे जैसे ही नितिन नबीन साहपुर पहुंचे, जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों और एनजीओ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. नितिन नबीन ने युवाओं और खेल प्रेमियों से संवाद करते हुए कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और भाजपा हमेशा खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Nitin Nabin Malda Visit: मंच पर दिग्गजों की मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान नितिन नबीन के साथ भाजपा के कई दिग्गज चेहरे नजर आये, जो मालदा में पार्टी की मजबूत पकड़ को दर्शाते हैं. मंच पर प्रमुख रूप से मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू, दक्षिण मालदा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय गांगुली, इंग्लिश बाजार निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अमलान भादुड़ी उपस्थित थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संगठनात्मक चर्चा और जीत का मंत्र

खेल कार्यक्रम के इतर नितिन नबीन ने बंद कमरे में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक भी की. उन्होंने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को ‘जीत का मंत्र’ दिया. नबीन ने एनजीओ और क्लबों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे समाज के हर वर्ग तक भाजपा की जनहितैषी नीतियों को पहुंचाएं ताकि आगामी चुनाव में पार्टी उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत दर्ज कर सकें.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण

इसे भी पढ़ें : बंगाल में 91 लाख वोटर ‘गायब’, 120 सीटों का बिगड़ा गणित! SIR ने उड़ायी टीएमसी और भाजपा की नींद

मालदा में क्यों महत्वपूर्ण है यह दौरा?

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मालदा में नितिन नबीन का यह दौरा जिले की चुनावी तस्वीर बदलने के उद्देश्य से किया गया है. यहां खेल और सामाजिक संगठनों के जरिये युवाओं को साधना भाजपा के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है. चुनाव से ठीक पहले भाजपा की इस सक्रियता ने विपक्षी खेमे में भी हलचल तेज कर दी है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

बंगाल चुनाव 2026 के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे अमित शाह, जानें कब और कहां

सिउड़ी में गरजे मोदी- आपने पीएम बनाया, अब बंगाल में भाजपा का सीएम बनवाएं, डबल इंजन से होगा दोगुना विकास

ममता बनर्जी का हमला- लोकतंत्र को चैत्र सेल की तरह बेच दिया, BJP पर भरोसा करना गोखरो सांप जैसा खतरनाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >