खगेन व शंकर पर हमले की एनआइए करे जांच : शमिक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पार्टी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले की एनआइए से जांच कराने की मांग की.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का आरोप : सुनियोजित थी उत्तर बंगाल में पार्टी सांसद व विधायक पर हमले की घटना

संवाददाता, कोलकाताप्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने जलपाईगुड़ी जिले के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नागराकाटा इलाके के दौरे के दौरान पार्टी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले की मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) से जांच कराने की मांग की. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने साॅल्टलेक स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा : हम मुर्मू और घोष पर हुए हमले की एनआइए जांच की मांग करते हैं. उन्होंने हमले की घटना को सुनियोजित करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों भाजपा नेताओं पर यह हमला उत्तर बंगाल के लोगों में धार्मिक आधार पर आतंक और विभाजन का माहौल बनाने के लिए किया गया. यह आरोप लगाते हुए कि हमला अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं द्वारा किया गया था, प्रदेश भाजपा प्रमुख ने दावा किया कि राज्य पुलिस ने हमले को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की. भट्टाचार्य ने दावा किया : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस लोगों में भय का माहौल पैदा करने के लिए विभिन्न स्थानों पर हमले करा रही है. भट्टाचार्य ने कहा : अगर कोई यह सोचता है कि भाजपा सांसदों और विधायकों पर हमला करके वे हमारे कार्यकर्ताओं में भय पैदा कर सकते हैं, तो वे गलत हैं. शमिक भट्टाचार्य ने यह सवाल भी उठाया कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई. आरोपियों की गिरफ्तारी में विफल रहने के लिए राज्य प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा : जिन लोगों ने यह घटना की, चाहे वे नरक में ही क्यों न पहुंच गये हों, हमारी सरकार (केंद्र) उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत खींच कर लायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >