न्यू फरक्का में पटरी पर लौटी ट्रेन, फाइनल ट्रायल से पहले ट्रैक पर फोड़े 4 नारियल, अगरबत्ती दिखायी और प्रसाद चढ़ाये

न्यू फरक्का में 80 फीट लंबा रेलवे ट्रैक लगातार बारिश के कारण धंस गया था. अब 4 दिन की कड़ी मेहनत के बाद यह ट्रैक पूरी तरह तैयार है. यात्री ट्रेनों से पहले खाली मालगाड़ी गुजरी. पूर्व रेलवे की जीएम की मौजूदगी में अधिकारियों ने नारियल फोड़े. जीएम ने अगरबत्ती जलायी और प्रसाद चढ़ाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू करवाया.

New Farakka Railway Track Restored: मालदा जिले में लगातार भारी बारिश के बीच न्यू फरक्का में 2 सितंबर को अचानक 80 फीट लंबा रेलवे ट्रैक धंस गया था. इसे ठीक करने में रेलवे को 4 दिन लगे, लेकिन अब ट्रैक ट्रेनों के चलने के लिए पूरी तरह तैयार है. रेलवे ट्रैक पर ट्रेन सेवा शुरू करने से पहले पूर्व रेलवे की जेनरल मैनेजर गीतिका पांडेय की मौजूदगी में अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक पर एक-एक कर 4 नारियल फोड़े. गीतिका पांडेय ने अपने हाथों से अगरबत्ती जलायी और रेल पटरी पर प्रसाद भी चढ़ाये.

ट्रैक की मरम्मत पूरी होने के बाद मालगाड़ी गुजरी

इसके बाद न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक से पहली खाली मालगाड़ी गुजरी. जैसे ही ट्रेन ने बहाल किये गये ट्रैक को पार किया, जीएम समेत वहां मौजूद तमाम रेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियो में खुशी की लहर दौड़ गयी. जीएम समेत सभी लोगों ने हाथ उठाकर तालियां बजायीं. इस ट्रैक पर यात्री ट्रेन सेवाओं की बहाली से पहले यह आखिरी ट्रायल था.

ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का में भू-धंसान की वजह से 8 ट्रेनें रद्द, सबसे पहले गुजरेंगी ये 2 ट्रेनें, कैंसल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें

पूर्व रेलवे की जीएम लगातार करती रहीं मॉनिटरिंग

पूर्व रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर यह जानकारी दी. पूर्व रेलवे ने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है, जिसमें पूर्व रेलवे की जीएम वहां मौजूद हैं और अधिकारियों के साथ तकनीकी चीजों को समझने की कोशिश कर रही हैं. ट्रैक धंसने के बाद से जीएम लगातार वहां खुद पूरे काम की मॉनिटरिंग कर रहीं थीं.

6:58 बजे पूरा हुआ रेलवे ट्रैक का फाइनल ट्रायल

न्यू फरक्का स्टेशन से खाली मालगाड़ी शाम करीब 7 बजे (18:58) बजे गुजरी. इसके साथ ही यह तय हो गया कि अब इस ट्रैक से यात्री ट्रेनों का आवागमन भी शुरू हो जायेगा. अंतिम ट्रैयल से पहले पूर्व रेलवे की जीएम ने वहां काम कर रहे श्रमिकों से भी बात की. उन्होंने मजदूरों से पूछा कि आपने कुछ खाया है या नहीं. अगर अभी तक नहीं खाया है, तो कोई बात नहीं. खाने की व्यवस्था हमलोग करेंगे.

ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम अंतिम चरण में, शुरू हुआ ट्रायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >