नेपाल में प्राकृतिक आपदा का असर : पूजा में घूमने की योजना रद्द कर रहे बंगाल के पर्यटक ट्रेन-विमान के टिकट कैंसल

नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप जारी है, जिससे पर्यटकों में डर का माहौल है. पूजा की छुट्टियों के लिए बुक की गई यात्राएं तेजी से रद्द की जा रही हैं. इसका सीधा असर ट्रैवल एजेंसियों पर पड़ रहा है.

नेपाल में भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के कारण मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में पर्यटकों के अब भी लापता होने की खबर है. ऐसे में पूजा की छुट्टियों में नेपाल घूमने की योजना बना रहे कई पर्यटकों ने अपनी यात्रा रद्द करनी शुरू कर दी है. ट्रैवल एजेंसियों ने यात्रियों के लिए पहले ही ट्रेन और विमान के टिकट बुक कर लिये थे, लेकिन अब यात्रियों के दबाव के कारण उन्हें टिकट रद्द करने पड़ रहे हैं.

बंगाल के लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है नेपाल

हर साल पूजा की छुट्टियों में बंगाल के लोग परिवार के साथ घूमने निकलते हैं. नेपाल शुरू से ही बंगाल के लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है. इस बार भी पर्यटकों ने करीब दो महीने पहले ही विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों के जरिये टिकट और होटल की बुकिंग करा ली थी. हालांकि, नेपाल में आयी प्राकृतिक आपदा के बाद पर्यटक अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं. इससे ट्रैवल एजेंसियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है.

प्राकृतिक आपदा के बाद डर गये हैं पर्यटक : कल्लोल

बेलूड़ की एक पर्यटन एजेंसी के मालिक कल्लोल पान ने बताया कि पूजा के दौरान 65 लोगों के एक दल को लेकर नेपाल जाने की योजना थी. यात्रा के लिए टिकट भी बुक किये जा चुके थे, लेकिन अब यह यात्रा रद्द कर दी गयी है. प्राकृतिक आपदा की तस्वीरें देखने के बाद पर्यटक डर गये हैं और अब नेपाल जाने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने बताया कि नेपाल की बजाय पर्यटकों को अंडमान, सिक्किम या भूटान ले जाने की योजना बनायी जा रही है.

ये भी पढ़ें: शिक्षक दंपती और SAIL के पूर्व कर्मचारी समेत बंगाल के 32 तीर्थयात्री लापता, शुभेंदु और ममता बोले- सभी सकुशल लौटेंगे

ट्रेन, विमान और होटल की बुकिंग हुई रद्द

सलकिया की एक अन्य पर्यटन एजेंसी के मालिक अभिजीत मंडल ने बताया कि पूजा की छुट्टियों के दौरान नेपाल की 2 यात्रा की योजना थी. विमान और ट्रेन के टिकट बुक हो चुके थे. यहां तक कि होटलों को अग्रिम राशि भी दी जा चुकी थी, लेकिन पर्यटकों ने नेपाल यात्रा रद्द कर दी है. होटल प्रबंधन अग्रिम राशि कब तक लौटायेगा, यह बता पाना अभी संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा का वीजा खारिज होना बंगाल की बुजुर्ग महिला के लिए बना वरदान

अब नेपाल जाने का सवाल ही नहीं : मनोज

बेलूड़ निवासी मनोज कुमार झा ने बताया कि इस वर्ष पूजा की छुट्टियां बिताने के लिए उन्होंने तैयारी शुरू की थी. मिथिला एक्सप्रेस से रक्सौल तक का टिकट भी बुक हो गया था, लेकिन अब नेपाल जाने का सवाल ही नहीं उठता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >