नरेंद्र मोदी को बंगाल जीतने का विश्वास, बोले- शपथ ग्रहण समारोह में दोबारा आना होगा

Narendra Modi: जगद्दल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प सभा की शुरुआत 'जय मां दुर्गा' कहकर की. मोदी ने कहा कि बंगाल से मेरा गहरा लगाव है.

नरेंद्र मोदी

Narendra Modi: कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने का विश्वास है. जगद्दल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल का माहौल कहता है कि मुझे शपथ ग्रहण समारोह के लिए दोबारा आना होगा. प्रधानमंत्री ने बंगाल से अपने लगाव को प्रकट करते हुए कहा कि इस चुनाव में बंगाल के लोगों से मिलना मेरे लिए महज एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था. मुझे यहां आने पर वही महसूस हुआ, जो किसी देवी के मंदिर में जाने पर होता है. इसके पीछे बंगाल से मेरा गहरा लगाव है.

पार्टी ने जो कहा मैंने वो किया

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब से मैंने अपना घर छोड़ा है, मुझे आप सबके बीच रहकर खुशी और शांति मिली है और आप ही मेरा परिवार हैं. मोदी ने कहा- मैं पिछले तीन-चार दशकों से देश के हर कोने की यात्रा कर रहा हूं. राजनीति में आने के बाद, भाजपा में शामिल होने के बाद, एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में, मैंने पार्टी द्वारा मुझसे जो भी करने को कहा है, वह किया है. चुनावी जिम्मेदारियों को निभाना भी इसी का हिस्सा रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल से मेरा गहरा लगाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं अक्सर देवी काली के भक्तों से मिलने जाता था और शायद इसीलिए देवी काली मुझे निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करती रहीं. आपको याद होगा कि जनवरी 2024 में अयोध्या में राम लल्ला की प्रतिमा का राज्याभिषेक समारोह हुआ था, तब मैंने ग्यारह दिनों का अनुष्ठान किया था और उपवास रखा था. मैंने दक्षिण भारत के कई मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं से आशीर्वाद मांगा था. इस चुनाव में भी मुझे वही भाव महसूस हुआ, जो किसी देवी के मंदिर में जाने पर होता है. इसके पीछे बंगाल से मेरा गहरा लगाव है.

Also Read: सत्ता से बेदखल हो रही ममता सरकार, मंगल पांडेय ने रिकॉर्ड मतदान को बताया बदलाव का संकेत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >