कोलकाता. नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी स्वर्गीय चंद्रनाथ रथ की माता हसी रानी रथ बनी है. वह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर वह अपना नामांकन प्रस्तुत करेंगी. हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
मंदिर जा कर की पूजा
इससे पूर्व भाजपा नेतृत्व की उपस्थिति में हासी रानी रथ जानकीनाथ मंदिर पहुंची. सुदीप दास ने मंदिर के सामने हसिरानी रथ का स्वागत किया. इसके बाद, हसिरानी रथ ने नंदीग्राम जानकीनाथ मंदिर (राम सीता मंदिर) में पूजा-अर्चना की. नंदीग्राम विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हसी रानी रथ नंदीग्राम प्रथम ब्लॉक के जानकी नाथ मंदिर पहुंचीं.
सबको था नाम का इंतजार
नंदीग्राम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा छोड़ा गया एक महत्वपूर्ण केंद्र है. सभी की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि भाजपा वहां के उपचुनाव में किसे मैदान में उतारेगी. कई नामों पर चर्चा हो रही थी. हालांकि, सबसे ज्यादा अटकलें स्वर्गीय चंद्रनाथ की माता के नाम पर लगाई जा रही थीं. आखिरकार, खबर है कि ये अटकलें सच हुई हैं.
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा नामांकन
नंदीग्राम में उनके नाम के पोस्टर पहले ही लग चुके हैं. हसी रानी रथ नामांकन दाखिल करने से पहले नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र 210 के जानकीनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंची हैं. उनके मंदिर रवाना होने से पहले ही कार्यकर्ता और समर्थक इकट्ठे होने शुरू हो गए थे. समर्थकों के साथ एक विशाल जुलूस निकालकर अपना नामांकन दाखिल करेंगी. जुलूस हल्दिया कदमतला चौराहे पर स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगा. शुवेंदु अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.
जिम्मेदारी लेने को तैयार थी चंद्रनाथ की मां
गौरतलब है कि चंद्रनाथ की मां ने इससे पहले एक साक्षात्कार में बताया था कि अगर उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे उसे पूरी लगन से निभाएंगी. उन्होंने कहा था, "मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हमारे परिवार के संरक्षक हैं. अगर वे मुझे कोई बड़ी जिम्मेदारी देते हैं, तो मैं उसे पूरी निष्ठा से स्वीकार करूंगी. मैं 1998 से राजनीति में हूं. मैं दो बार पंचायत सदस्य रह चुकी हूं. मैं तीन बार पंचायत समिति की सदस्य रह चुकी हूं. इस बार भी अगर मुझे कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है, तो मैं उसे पूरी लगन से निभाने की कोशिश करूंगी."
छह अक्टूबर को होगा मतदान
गौरतलब है कि राज्य की दो विधानसभा सीटों, नंदीग्राम और रेजिनगर में 6 अक्टूबर को उपचुनाव हो रहे हैं. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है. तृणमूल कांग्रेस ममता गुट, रीतब्रत गुट, सीपीएम और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं. वहीं दूसरी ओर, नंदीग्राम में भाजपा के उम्मीदवार का नाम सामने आ चुका है, लेकिन रेजिनगर के उम्मीदवार की घोषणा अभी तक नहीं हुई है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ममता ने नये चहरे पर जताया भरोसा
इस बीच, नंदीग्राम के कालीघाट से तृणमूल ने बेरोजगार शिक्षिका संचिता प्रधान दे को मैदान में उतारा है. राजनीतिक गलियारों में ऐसी अफवाहें थीं कि ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ सकती हैं. इन अटकलों को खारिज करते हुए ममता ने एक बिल्कुल नए चेहरे पर भरोसा जताया है. वहीं, रीतब्रत गुट से एहतेशामुल हक को उम्मीदवार बनाया गया है. वामपंथी दल की ओर से सीपीआई के शांतिगोपाल गिरि को मैदान में उतारा गया है.
Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं
