नबान्न की अग्निशमन व्यवस्था की जा रही दुरुस्त

महानगर में बढ़ती अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए राज्य सचिवालय नबान्न में अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है.

कोलकाता. महानगर में बढ़ती अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए राज्य सचिवालय नबान्न में अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. दमकल विभाग की ओर से नबान्न की ऊपरी मंजिलों पर काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं. यहां की अग्निशमन प्रणाली में सुधार के साथ-साथ बचाव कार्यों में सहायक प्रौद्योगिकी को शामिल करने का निर्णय लिया गया है. आग लगने की स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नबान्न में रेस्टिंग प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है. नबान्न के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार हर हाल में यहां सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है. बताया जा रहा है कि इस नयी तकनीक से ऊंचाई में फंसे किसी व्यक्ति को बचाना आसान हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >