माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर ग्राहकों से ठगी का आरोप

गोपालनगर थाना के अकाईपुर में एक निजी माइक्रो फाइनेन्स कंपनी पर आरोप है कि सैकड़ों ग्राहकों से ठगी किया गया है.

प्रतिनिधि, बनगांव

गोपालनगर थाना के अकाईपुर में एक निजी माइक्रो फाइनेन्स कंपनी पर आरोप है कि सैकड़ों ग्राहकों से ठगी किया गया है. उनके पैसे जमा लेकर कंपनी के दफ्तर में ताला लगाकर कंपनी के लोग फरार है.

इस घटना को लेकर ग्राहकों ने उक्त फाइनेन्स कंपनी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है लोगों का कहना है कि एक माह पहले से ही दफ्तर बंद कर दिया गया है. सैकड़ों ग्राहकों के रुपये जमा है. सभी को अधिक ब्याज रिटर्न देने का झांसा देकर रुपये जमा लिये गये थे. कोई प्रति सप्ताह, तो कोई प्रति माह विभिन्न तरह से पैसे जमा करते थे. 20 रुपये लेकर हजारों रुपये तक जमा करते थे. इस घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >