कोलकाता में बिछेगी रसोई गैस की पाइपलाइन

पश्चिम एशिया संकट का असर अब कोलकाता सहित राज्य के कई हिस्सों में दिखायी देने लगा है. महानगर समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में रसोई गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच, कोलकाता में रसोई गैस की आपूर्ति को सुचारु करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है.

कोलकाता.

पश्चिम एशिया संकट का असर अब कोलकाता सहित राज्य के कई हिस्सों में दिखायी देने लगा है. महानगर समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में रसोई गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच, कोलकाता में रसोई गैस की आपूर्ति को सुचारु करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है. महानगर में ग्रेटर कलकत्ता गैस सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीजीसीएल) की ओर से अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछायी जायेगी. इसके लिए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने बीजीसीएल को अनुमति भी दे दी है. यह जानकारी कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने बुधवार को निगम में आयोजित मासिक अधिवेशन की बैठक में दी.

मेयर ने बताया कि पाइपलाइन के माध्यम से गैस कोलकाता तक कैसे पहुंचेगी और घरेलू स्तर पर इसकी आपूर्ति किस प्रकार की जायेगी, यह पूरी प्रक्रिया संबंधित एजेंसी द्वारा तय की जायेगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग भी कई जगहों पर नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस मुद्दे को लेकर निगम के मासिक अधिवेशन में भी चर्चा हुई और मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त की गयी.

मेयर ने कहा कि हाल ही में प्रति सिलिंडर करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी भी हुई है. इसके साथ ही गैस की कमी से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि आज महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश लोग रसोई गैस पर ही निर्भर हैं, इसलिए इसकी किल्लत गंभीर समस्या बनती जा रही है. उन्होंने बताया कि गैस संकट का असर अब मिड डे मील योजना पर भी पड़ रहा है. इस योजना के लिए पहले बड़े सिलिंडर मिलते थे, लेकिन अब उनकी आपूर्ति में भी समस्या आ रही है. इसके अलावा मां किचन जैसी योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं.

मेयर ने कहा कि केएमसी अपने गैस वितरकों के साथ लगातार संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए है. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस परिस्थिति से निपटने के लिए जल्द और प्रभावी कदम उठाये जायें, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIJAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >