ममता भवानीपुर से ही लड़ेंगी, शुभेंदु से होगा मुकाबला

मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. तृणमूल कुल 294 सीटों में से 291 पर चुनाव लड़ेगी.

तृणमूल ने 74 विधायकों का काटा टिकट

विधानसभा चुनाव. टीएमसी ने कुल 294 में से 291 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, तीन सीटें अनित थापा के बीजीपीएम के लिए छोड़ी

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. तृणमूल कुल 294 सीटों में से 291 पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र की तीन सीटें अनित थापा के नेतृत्व वाले भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) के लिए छोड़ दी हैं. सुश्री बनर्जी ने शहर के कालीघाट स्थित अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र की तीन सीटों पर अनित थापा का बीजीपीएम चुनाव लड़ेगा. तृणमूल इसका समर्थन करेगी. संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी व तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी मौजूद रहे.

सुश्री बनर्जी ने विश्वास जताया कि तृणमूल 2026 के विधानसभा चुनावों में आसानी से बहुमत हासिल करने के साथ सत्ता बरकरार रखेगी. उन्होंने दावा किया: हम (तृणमूल) 2026 के विधानसभा चुनावों में 226 से अधिक सीट जीतेंगे. तृणमूल ने मौजूदा 74 विधायकों के टिकट काट दिये हैं, जबकि कई को फिर से मौका मिला है. पार्टी ने नये व युवा चेहरों को प्राथमिकता दी है. मुख्यमंत्री ने उन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी आश्वस्त करने की कोशिश की, जिन्हें उम्मीदवारों की सूची में जगह नहीं मिल पायी है. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को संगठन में समायोजित किया जायेगा. विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी की सीट में गिरावट आयेगी. उन्होंने कहा: इस चुनाव में भाजपा की सीटों की संख्या में कमी आयेगी. उन्हें उनकी जनविरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. तृणमूल की ओर से बताया गया कि एससी (अनुसूचित जाति) व एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए आरक्षित सीटों से अधिक प्रत्याशी पार्टी ने दिये हैं. अभिषेक बनर्जी ने बताया कि राज्य में 84 सीटें आरक्षित हैं. तृणमूल ने 95 एससी व एसटी उम्मीदवार खड़े किये हैं. इनमें एससी उम्मीदवारों की संख्या 78 है, जबकि एसटी प्रत्याशियों की संख्या 17 हैं. तृणमूल के 291 उम्मीदवारों में से 47 अल्पसंख्यक हैं. 15 विधायकों की सीट बदली गयी है. 135 विधायकों को उनके पुराने क्षेत्रों से दोबारा टिकट दिया गया है. तृणमूल की ओर से बताया गया है कि अलग-अलग कारणों से विधायकों के टिकट कटे हैं. भ्रष्टाचार के मामलों में नाम आने पर भी टिकट कटा है.

तृणमूल ने कई बड़े चेहरों को नहीं दिया टिकट

इस बार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए तृणमूल ने बड़ा बदलाव किया है. 2021 में पार्टी के टिकट पर जीतकर आये कई मौजूदा विधायकों को इस बार दोबारा मौका नहीं मिला. करीब 74 विधायकों के टिकट काट दिये गये हैं. इस सूची में कई बड़े और चर्चित नाम भी शामिल हैं. इनमें अभिनेता व नेता कंचन मल्लिक, अभिनेता चिरंजीत चक्रवर्ती, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, तपन दासगुप्ता, ज्योत्स्ना मांडी, ताजमुल हुसैन, असित मजूमदार, माणिक भट्टाचार्य, जीवनकृष्ण साहा, परेश पाल, स्वर्णकमल साहा, विकास रायचौधरी, विवेक गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं. लंबे समय तक बेहला पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने वाले पार्थ चटर्जी 2021 में भी विजयी रहे थे, लेकिन 2022 में शिक्षक नियुक्ति घोटाले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा. हाल ही में रिहाई के बाद वे क्षेत्र में सक्रिय भी दिखे, इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. इस सीट से अब रत्ना चटर्जी को उम्मीदवार बनाया गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से फिर चुनाव लड़ेंगी. उनका मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से होगा. अधिकारी नेता प्रतिपक्ष भी हैं.

तृणमूल कांग्रेस ने 52 महिलाओं को दिया टिकट

तृणमूल कांग्रेस ने 50 से अधिक महिलाओं को टिकट दिया है. पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी ने इस बार भी चुनाव में महिलाओं को प्रमुखता दी है. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तृणमूल कांग्रेस हमेशा से ही प्रतिपद्ध है. इस बार राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने 52 महिलाओं को टिकट दिया है. इन उम्मीदवारों में चंद्रिमा भट्टाचार्य, संगीता राय बासुनिया, स्वप्ना बर्मन, रीना टोप्पो एक्का, रेखा राय, अर्पिता घोष, कविता मंडल, प्रतिमा रजक, मुधपर्णा ठाकुर, सायंतिका बनर्जी व बीरबाहा हांसदा प्रमुख हैं.

31 से 90 साल तक के उम्मीदवारों को टिकट

ममता बनर्जी की पार्टी ने 31 साल से 90 साल तक के उम्मीदवारों को इस बार चुनाव लड़ने का मौका दिया है. इसमें चार प्रत्याशी 31 साल से कम उम्र के हैं. तृणमूल के उम्मीदवारों की सूची में किस आयु वर्ग के कितने उम्मीदवार हैं, आइये जानते हैं-31 साल से कम उम्र के 4 उम्मीदवार31 से 40 साल के 38 उम्मीदवार41 से 50 साल के 88 उम्मीदवार51 से 60 साल के 89 उम्मीदवार61 से 70 साल के 47 उम्मीदवार71-80 साल के 23 उम्मीदवार81-90 साल के 2 उम्मीदवार

हिंदीभाषियों को भी मिला है मौका

तृणमूल ने हिंदीभाषियों को भी टिकट दिया है. कोलकाता में जोड़ासांको विधानसभा सीट से तृणमूल ने विजय उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है. उत्तर 24 परगना की 33 विधानसभा सीटों में से भाटपाड़ा सीट पर तृणमूल ने युवा हिंदीभाषी नेता को मौका दिया है. यहां से पार्टी ने अमित गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. बाराबनी सीट से तृणमूल के उम्मीदवार विधान उपाध्याय बनाये गये हैं, जबकि मुर्शिदाबाद के बुरवान में प्रतिमा रजक उम्मीदवार हैं. बाली से कैलाश मिश्रा उम्मीदवार बनाये गये हैं, जबकि जामुड़िया से हरेराम सिंह को टिकट मिला है.

कोलकाता की सीटें व प्रत्याशी

कोलकाता पोर्ट फिरहाद हकीम भवानीपुर ममता बनर्जी रासबिहारी देवाशीष कुमार बालीगंज शोभनदेव चट्टोपाध्याय

चौरंगी नयना बंद्योपाध्याय

इंटाली संदीपन साहाबेलियाघाटा कुणाल घोषजोड़ासांको विजय उपाध्यायश्यामपुकुर डॉ शशि पांजा

मानिकतला श्रेया पांडेयकाशीपुर-बेलगछिया अतिन घोष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >