सोनिया गांधी के गले लगकर क्यों रो पड़ीं तृणमूल चीफ ममता बनर्जी? जानें जादू की झप्पी की इनसाइड स्टोरी

Mamata Banerjee Sonia Gandhi Hug: इंडिया गठबंधन की दिल्ली बैठक के दौरान सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की भावुक मुलाकात ने कांग्रेस-टीएमसी के 30 साल पुराने उतार-चढ़ाव वाले संबंधों और बंगाल चुनाव के बाद आयी दरारों को फिर से चर्चा में ला दिया है.

Mamata Banerjee Sonia Gandhi Hug: नयी दिल्ली में आयोजित इंडिया (INDIA) गठबंधन की समन्वय बैठक में सोमवार को ऐसा अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जिसने राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान कर दिया. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी अपनी पार्टी में टूट के बीच जब बैठक में पहुंचीं, तो कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगा लिया. बंद कमरे में अपनी पुरानी सहेली और राजनीतिक साथी को सामने देख ममता बनर्जी के आंसू छलक पड़े.

खूनी क्रोनोलॉजी का अंतिम और असहाय पड़ाव

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह ‘जादू की झप्पी’ सिर्फ व्यक्तिगत ढाढ़स नहीं थी. यह कांग्रेस और टीएमसी के बीच पिछले 3 दशकों से चले आ रहे उतार-चढ़ाव, पुरानी राजनीतिक दरारों और बंगाल में एक-दूसरे के वजूद को मिटाने की खूनी क्रोनोलॉजी का अंतिम और सबसे असहाय पड़ाव था.

जब ममता ने ‘सोनिया की कांग्रेस’ को बंगाल में किया था शून्य

सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के इस भावुक मिलन के पीछे छिपे गहरे इतिहास को समझना बेहद जरूरी है. 1997-98 में ममता बनर्जी ने तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व (सोनिया गांधी के उभार के समय) पर वामपंथियों (वाममोर्चा) के खिलाफ ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था. अलग तृणमूल कांग्रेस पार्टी का गठन किया था. अगले 2 दशक में ममता बनर्जी ने वामपंथ के साथ-साथ कांग्रेस को भी बंगाल में शून्य कर दिया.

इसे भी पढ़ें : शताब्दी रॉय ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, कहा- दीदी अब बहुत बदल चुकी हैं

ढह गये कांग्रेस के पुराने गढ़

कांग्रेस पार्टी के पारंपरिक गढ़ों (मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर) को भी पूरी तरह से ममता बनर्जी ने निगल लिया. अधीर रंजन चौधरी जैसे कद्दावर नेताओं को साइडलाइन कर उन्होंने कांग्रेस के वोट बैंक पर अपना एकछत्र राज स्थापित कर लिया था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘सीट शेयरिंग’ के अहंकार से विधानसभा की शिकस्त तक

विपक्षी गठबंधन के भीतर दोनों दलों के बीच हालिया कड़वाहट और अहंकार की दीवार कैसे खड़ी हुई, इसकी पूरी कड़वी हकीकत अब सामने आ चुकी है. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने बंगाल में कांग्रेस को एक भी सीट देने से इनकार कर दिया. उन्होंने ‘एकला चलो’ की नीति अपनाते हुए बहरमपुर में यूसुफ पठान को उतारकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को हरा दिया. इससे दिल्ली का कांग्रेस नेतृत्व अंदर से बेहद आहत था.

Mamata Banerjee Sonia Gandhi Hug: 2026 की हार ने बदला समीकरण

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 207 सीटें जीतकर ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर दिया, तो अचानक से पूरी बाजी पलट गयी. सत्ता हाथ से जाते ही टीएमसी के भीतर सांसदों और विधायकों में भगदड़ मच गयी. इसके बाद ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन की याद आयी. गठबंधन की बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी साख बचाने के लिए दीदी अब कांग्रेस और सोनिया गांधी के दरबार में मदद की गुहार लगा रही हैं.

इसे भी पढ़ें : ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में फूट-फूटकर रोने लगीं ममता बनर्जी! कहा- अपनों की गद्दारी ने कहीं का नहीं छोड़ा

क्या सोनिया का यह भरोसा बचायेगा ममता का राष्ट्रीय वजूद?

बंद कमरे की बैठक में सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को सांत्वना देते हुए कहा कि कांग्रेस इस संकट में उनके साथ खड़ी है, लेकिन पार्टी के भीतर के कई रणनीतिकार इसे केवल ‘शिष्टाचार’ मान रहे हैं. बंगाल में ममता बनर्जी के कमजोर होने से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं विशेषकर अधीर रंजन गुट खुश है. उन्हें लगता है कि टीएमसी के पतन के बाद ही बंगाल में कांग्रेस का पुराना वोट बैंक वापस लौट पायेगा. देश की सबसे कद्दावर विपक्षी चेहरा रहीं ममता बनर्जी की हकीकत अब यही है कि लोकसभा में दो-तिहाई सांसदों की टूट के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन में ‘किंगमेकर’ या प्रधानमंत्री पद की दावेदार वाली उनकी पुरानी मजबूत स्थिति अब नहीं रही. इसलिए वह इंडिया गठबंधन की शरण में हैं.

फिर सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में विपक्षी एकजुटता मजबूत करने पर जोर देने के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात की. दोनों पार्टियों ने बैठक के ब्योरे का खुलासा नहीं किया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ममता ने कांग्रेस नेता के साथ बातचीत के दौरान विपक्षी एकता पर जोर दिया. कहा कि सभी घटक दल अतीत की बातों को भूलकर एकजुट हों.

टीएमसी में बगावत के बीच हुई बैठक

यह बैठक तृणमूल के भीतर बगावत के मद्देनजर हो रही है, जिसमें पार्टी के कई सांसदों ने एक अलग समूह बनाने और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ जुड़ने का फैसला किया है. तृणमूल कांग्रेस के 80 विधायकों में से अधिकतर ने पहले ही राज्य विधानसभा में रीतब्रत बनर्जी को अपना नेता मान लिया है और उन्हें स्पीकर ने लीडर ऑफ ऑपोजीशन का दर्जा दे दिया है.

इसे भी पढ़ें

जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद दफ्तर में तोड़फोड़, मिला राहत सामग्री का गुप्त भंडार

तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

बीरभूम के बाहुबली अनुब्रत मंडल पर कसा शिकंजा, 2021 के चुनावी दंगे और 30 लाख की ईंट लूट मामले में FIR दर्ज

गिरफ्तारी से बचने के लिए साड़ियों में छिपे तृणमूल नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती, ‘कट मनी’ लेने का है आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >