Mamata Banerjee : बांग्लादेश में शांति सेना की तैनाती के लिए ममता बनर्जी का संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध

Mamata Banerjee : विधानसभा में ममता बनर्जी ने कहा कि हम बांग्लादेश को लेकर केंद्र की सलाह मानेंगे. साथ ही उन्होंने बांग्लादेश के हालात पर संसद में प्रधानमंत्री या विदेश मंत्री से बयान देने की मांग की.

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल नेता ममता बनर्जी बांग्लादेश के हालात को लेकर काफी चिंतित नजर आ रही है. विधानसभा सत्र में बांग्लादेश पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र से शांति सेना को बांग्लादेश भेजने के लिए संयुक्त राष्ट्र से बात करने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने कहा, हमारा प्रस्ताव है कि केंद्र बांग्लादेश में शांति सेना भेजने की व्यवस्था करें. प्रधानमंत्री इस पर बयान दें. इस मामले को संयुक्त राष्ट्र के ध्यान में लाया जाना चाहिए.

प्रधानमंत्री से बांग्लादेश मामले में करें हस्तक्षेप

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में भारतीयों पर हमला हुआ तो हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. हम उन्हें वहां से वापस ला सकते हैं.हमारा परिवार, संपत्ति और प्रियजन बांग्लादेश में हैं. हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी शिकायत की है कि केंद्र बांग्लादेश को लेकर चुप है. इस संदर्भ में उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, मैंने देखा है कि केंद्र सरकार पिछले 10 दिनों से चुप है.

Also Read : Mamata Banerjee : बांग्लादेश में शांति सेना की तैनाती के लिए ममता बनर्जी का संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >