पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को अंतरिम बजट पेश होगा. सदन शुरू होने पर सबसे पहले विधानसभा में राज्यपाल सीवी आनंद बोस का अभिभाषण होगा. उसके बाद सदन में अंतरिम बजट पेश किया जायेगा. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार इस बजट में महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकती है.
एसआईआर के मुद्दे पर शुक्रवार को आयेगा प्रस्ताव
बजट पेश होने के बाद उसके अगले दिन शुक्रवार को विधानसभा में सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से एसआईआर के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश किया जायेगा. इसमें राज्य में एसआईआर लागू होने से उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा होगी. इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है.
इसे भी पढ़ें
एसआईआर से घबरायी टीएमसी, ममता बनर्जी का विरोध राजनीतिक ड्रामा, बोले शमिक भट्टाचार्य
