Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का डाना चक्रवात पर आया बड़ा बयान, जानें सीएम ने क्या कहा

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने बताया, हमारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया, हमारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चक्रवात ‘डाना’ की गतिविधि पर नजर रखने के लिए रात भर नबन्ना में रहीं. सीएम का कहना है कि बंगाल की जनता की सुरक्षित रखना हमारा कर्त्वय है.

निचले इलाकों से 2 लाख 16 हजार लोगों को सुरक्षित

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवात ‘दाना’ पर कहा, हम सभी डीएम,एसपी, वीडिओ, एसडीओ व आपदा प्रबंधन विभाग का धन्यवाद करते हैं. हम लगातार डीएम से संपर्क में हैं और वे हमें स्थिति से अवगत करा रहे हैं. हमने निचले इलाकों से 2 लाख 16 हजार लोगों को निकाला है.राहत शिविर में सबके खाने-पीने आदि की व्यवस्था की गई है.

डेंगू और मलेरिया न फैले इसका रखा जायें ध्यान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हर जगह राहत शिविर तैयार किए गए हैं. उत्तर बंगाल के कुछ इलाकों में अभी बारिश होगी ऐसे में डेंगू और मलेरिया न फैले इसका ध्यान दिया जा रहा है, टेलीमेडिसिन को काम पर लगाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >