ममता बनर्जी बोलीं- मोदी का पतन शुरू, महिला आरक्षण और परिसीमन ‘विभाजन’ का खेल

Mamata Banerjee on Delimitation and Bengal Division: सीएम ममता बनर्जी ने उलुबेरिया की रैली में पीएम मोदी और भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को राजनीतिक चाल बताया और जनता से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की अपील की.

Mamata Banerjee on Delimitation and Bengal Division: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर बड़ा राजनीतिक प्रहार किया. उलुबेरिया और बारुइपुर की चुनावी रैलियों में ममता ने दावा किया कि संसद में संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पतन’ की शुरुआत हो गयी है. उन्होंने भाजपा सरकार को ‘अल्पमत की सरकार’ करार देते हुए कहा कि दिल्ली के बाद अब बंगाल की जनता इन्हें करारी शिकस्त देगी.

महिला आरक्षण नहीं, यह बंगाल को बांटने की चाल : ममता

मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक (संविधान 131वां संशोधन) के संसद में पारित न हो पाने को भाजपा की बड़ी विफलता बताया. उन्होंने पूछा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से क्यों जोड़ा? उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण तो बस मुखौटा है, असली खेल लोकसभा सीटों को बढ़ाकर 850 करना और चुनावी मानचित्र को बदलना है. परिसीमन के जरिए वे देश और बंगाल को बांटना चाहते थे. असली टुकड़े-टुकड़े गिरोह तो भाजपा ही है. हम बंगाल का विभाजन किसी कीमत पर नहीं होने देंगे.

गाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा को कतार से बाहर करो : टीएमसी सुप्रीमो

टीएमसी सुप्रीमो ने एनआरसी और आधार कार्ड जैसे मुद्दों पर जनता को आगाह किया.

  • लाइन में लगने का अंत : उन्होंने जनता से पूछा कि क्या आप नोटबंदी और आधार के बाद फिर से कतारों में खड़ा होना चाहते हैं? अब समय आ गया है कि भाजपा को ही चुनावी कतार से बाहर कर दिया जाये.
  • SIR और मताधिकार : टीएमसी चीफ ने आरोप लगाया कि एसआईआर (SIR) के नाम पर लोगों के मताधिकार छीने जा रहे हैं. मतदाता सूची से उनके नाम हटाये जा रहे हैं.
  • अगला कदम दिल्ली : मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में हमने इन्हें बंगाल में हराया. अब हमारा लक्ष्य लोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली पर काबिज होना है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें

आर्थिक वादों पर घेरा- कहां हैं 15 लाख रुपए, नौकरियां?

अभिषेक बनर्जी के नक्शेकदम पर चलते हुए ममता दी ने भी मोदी सरकार के पुराने वादों पर सवाल उठाये. कहा कि पीएम ने हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था. 12 साल में 24 करोड़ नौकरियां कहां हैं? ममता ने दावा किया कि अकेले बंगाल ने 2 करोड़ नौकरियां दी हैं. उन्होंने जनता को सचेत किया कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें फिर से बढ़ जायेंगी.

इसे भी पढ़ें : कौन हैं बंगाल में सबसे अमीर उम्मीदवार? किस भाजपा विधायक की संपत्ति 2300 प्रतिशत बढ़ी? जानें शुभेंदु अधिकारी का नेटवर्थ

डाटा चोरी और ‘धोखेबाजों’ से बचने की सलाह

भाजपा द्वारा वित्तीय सहायता के नाम पर फॉर्म भरवाये जाने को लेकर ममता ने कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा- वे 3,000 रुपS देने के नाम पर फॉर्म भरवा रहे हैं. ये धोखेबाज हैं. वे आपका नाम और पता लेकर आपके बैंक खातों से पैसे निकाल लेंगे. इन फॉर्म को बिल्कुल न भरें.

इसे भी पढ़ें

टीएमसी के राज में लोकतंत्र वेंटिलेटर पर, इस बार बंगाल चुनाव में लड़ाई ‘जनता बनाम ममता’, कोलकाता में गरजे शमिक भट्टाचार्य

पुरुलिया में पीएम मोदी की मेगा रैली, अभेद्य किले में तब्दील रायबाघिनी मैदान, 9 विधानसभा को साधेंगे

बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में तृणमूल के हेवीवेट नेता विश्वनाथ परियाल बीजेपी में शामिल, सुकांत ने दिलायी सदस्यता

बंगाल में फिर ‘दीदी’ के करीब आया अल्पसंख्यक वोट बैंक! स्टिंग और UCC के डर ने बिगाड़ा खेल, जानें नये सियासी समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >