खास बातें
PM Modi Purulia Rally| पुरुलिया, हंसराज सिंह : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पुरुलिया शहर के पास रायबाघिनी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. 23 अप्रैल को होने वाली वोटिंग से पहले पीएम मोदी का यह दौरा जंगलमहल की राजनीति में निर्णायक माना जा रहा है. इस हाई-प्रोफाइल रैली को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं और पूरा इलाका कड़े सुरक्षा घेरे में है.
रायबाघिनी मैदान में सुरक्षा का चक्रव्यूह
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये हैं.
- किले में तब्दील मैदान : जनसभा स्थल को सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की निगरानी से लैस कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है.
- विशाल पंडाल : मुख्य मंच के अलावा भीड़ की सुविधा के लिए 100 मीटर लंबे तीन विशेष शेड बनाये जा रहे हैं.
- हेलीपैड तैयार : जनसभा स्थल से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर प्रधानमंत्री के विमान के लिए विशेष हेलीपैड तैयार किया गया है.
9 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन
इस जनसभा के जरिये भाजपा पुरुलिया जिले में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है. मंच पर पुरुलिया के लोकप्रिय सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो के साथ जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी और राज्य स्तर के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी के संबोधन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री यहां से जंगलमहल की जनता के लिए कोई बड़ा चुनावी संदेश दे सकते हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
PM Modi Purulia Rally: क्या होगा मोदी का पुरुलिया संदेश?
राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार, विकास और आदिवासी कल्याण के मुद्दों पर राज्य सरकार को कैसे घेरेंगे. पुरुलिया जिले की 9 सीटें भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और पीएम का यह दौरा प्रत्याशियों के लिए संजीवनी का काम कर सकता है.
इसे भी पढ़ें
पीएम मोदी ने बांग्ला नववर्ष पर लिखी चिट्ठी, 2026 का चुनाव भय बनाम भरोसे की लड़ाई
ममता बनर्जी के लिए पुरुलिया में गरजे हेमंत सोरेन, कहा- मुंह में राम, बगल में छुरी लेकर घूमती है BJP
