महुआ मोइत्रा को भीड़ ने घेरा, लगे ‘गो बैक’ के नारे, काले झंडे दिखाये गये, टीएमसी सांसद का आरोप- कार पर हुआ हमला

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को अपने निर्वाचन क्षेत्र नदिया में विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. भीड़ ने 'गो बैक' के नारे लगाये. महुआ की कार पर हमले का भी आरोप लगा है. जानें पूरा मामला.

कल्याणी से सामु रजक की रिपोर्ट

नदिया जिले के कृष्णनगर लोकसभा क्षेत्र की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा को अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों के विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. उनके खिलाफ गो बैक के नारे लगाये गये. ममता बनर्जी की पार्टी की सांसद को काले झंडे भी दिखाये गये. टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया है कि उनकी कार पर हमला किया गया.

चापड़ा में तृणमूल के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद प्रदर्शन

महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने नदिया के चापड़ा पहुंचीं थीं. इसी दौरान उन्हें विरोध-प्रदर्शन झेलना पड़ा. सांसद को काले झंडे दिखाये गये. कृष्णनगर की सांसद लोगों से बचने के लिए कार में बैठ गयीं. फिर भी लोगों ने अपना विरोध जारी रखा.

ये भी पढ़ें: महुआ मोईत्रा पर हमले से लेकर मिड-डे मील विवाद तक, बंगाली डिश से सियासी हथियार बना ‘अंडा’

चापड़ा में बढ़ा राजनीतिक तनाव

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि महुआ की कार में तोड़फोड़ की गयी. आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हमला और विरोध किया. इस घटना के बाद मंगलवार को नदिया जिला के चापड़ा में राजनीतिक तनाव बढ़ गया.

चापड़ा में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाये.

महुआ ने कलकत्ता हाईकोर्ट से लगायी थी सुरक्षा की गुहार

महुआ मोइत्रा को पहले भी कई बार अपने क्षेत्र में विरोध और हमलों का सामना करना पड़ा है. लगातार हो रहे हमलों और विरोध प्रदर्शनों के बाद तृणमूल सांसद ने कलकत्ता हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगायी थी. कोर्ट के आदेश पर कृष्णनगर में महुआ मोइत्रा की सुरक्षा में 2 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के बाद महुआ मोईत्रा पर फेंके अंडे और सड़े बैंगन, टीएमसी सांसद ने शेयर किया Video

टीएमसी कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की

महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि ये सब भाजपा का करा-धरा है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन से निकलते समय उनके खिलाफ नारेबाजी की गयी. तृणमूल कार्यकर्ता अपनी नेता के बचाव में आये. इसके बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. इस बीच महुआ मोइत्रा भीड़ में घिर गयीं.

महुआ की कार में तोड़फोड़ की कोशिश का आरोप

किसी तरह भीड़ से बचकर वह अपनी कार में बैठ गयीं. इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों ने अपने गुस्से का इजहार जारी रखा. उत्तेजित लोगों ने उनकी कार पीटनी शुरू कर दी. आरोप है कि कार में तोड़फोड़ की भी कोशिश की गयी. हालांकि, सांसद कार में सुरक्षित निकल गयीं.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा को डरा रहे ‘अंडे’, कलकत्ता हाईकोर्ट से लगायी ये गुहार

टीएमसी के संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा : महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा ने मीडिया को बताया कि चापड़ा ब्लॉक में तृणमूल कार्यकर्ताओं की मीटिंग बहुत सफल रही. पलाशीपाड़ा और जालंगी के विधायक की मौजूदगी में क्षेत्रीय संगठन को फिर से मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई. उन्होंने तृणमूल छोड़कर जाने वाले नेताओं ‘बेईमान’ करार दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी काम करने वाले डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के मेंबर्स को सजा मिलेगी. सांसद ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन टीएमसी के कैडर को परेशान कर रहा है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा को सता रहा गिरफ्तारी का डर, कलकत्ता हाईकोर्ट से की ये मांग

भाजपा नेता ने बतायी महुआ से लोगों की नाराजगी की वजह

चापड़ा भाजपा आईटी सेल के इन-चार्ज गोपाल दास और लोकल नेता अंबरजीत रॉय ने आरोप लगाया कि चापड़ा इलाके में अशांति, ड्रग्स के धंधे और जबरदस्ती की पॉलिटिक्स के पीछे महुआ मोइत्रा हैं. दोनों ने यह भी दावा किया कि सांसद ने हिंदू देवी-देवताओं की बेइज्जती की है. इससे लोग खासे नाराज हैं. लोगों ने अपनी नाराजगी का इजहार करने के लिए ही उन्हें काले झंडे दिखाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >