अगले साल दो फरवरी से शुरू होगी माध्यमिक परीक्षा

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा पर्षद ने 2026 में होने वाली माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा पर्षद ने 2026 में होने वाली माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है. मंगलवार को बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अगले साल माध्यमिक परीक्षा दो फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जायेगी. अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन सभी पहलुओं पर विचार करते हुए बोर्ड ने अगले वर्ष के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की है. शारीरिक शिक्षा और सामाजिक सेवा तथा कार्य शिक्षा परीक्षा की तारीखें बाद में घोषित की जायेंगी.

एग्जाम शेड्यूल

2 फरवरी – प्रथम भाषा3 फरवरी – दूसरी भाषा6 फरवरी – इतिहास7 फरवरी – भूगोल9 फरवरी – गणित10 फरवरी – भौतिक विज्ञान11 फरवरी – जीव विज्ञान12 फरवरी – वैकल्पिक विषय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >