नगरपालिका भर्ती घोटाला : अब टीएमसी विधायक मदन मित्रा के बड़े बेटे से ईडी की पूछताछ

नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के बड़े बेटे स्वरूप मित्रा से पूछताछ की. ईडी ने वित्तीय लेन-देन और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है.

Municipal Recruitment Scam: तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के छोटे बेटे शुभरूप के बाद अब बड़े बेटे स्वरूप मित्रा कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पेश हुए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. ईडी ऑफिस में उनके पेश होने से एक दिन पहले, केंद्रीय एजेंसी ने इसी मामले में उनके छोटे भाई शुभरूप मित्रा से लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की थी.

24 जुलाई को पेश होंगी मदन मित्रा की पत्नी

ईडी ने मदन मित्रा की पत्नी अर्चना मित्रा को भी समन भेजा है, जिन्हें शुक्रवार को जांचकर्ताओं के सामने पेश होना है, जबकि राज्य के पूर्व मंत्री को 29 जुलाई को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. स्वरूप मित्रा बृहस्पतिवार सुबह ईडी दफ्तर पहुंचे. सीजीओ कॉम्प्लेक्स में जाने से पहले उन्होंने पत्रकारों को संक्षेप में बताया कि उनकी मां शुक्रवार को एजेंसी के सामने पेश होंगी.

वित्तीय लेन-देन और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच

सूत्रों ने बताया कि उनसे बैंक से जुड़े कुछ दस्तावेज लाने के लिए कहा गया था, हालांकि यह तुरंत पता नहीं चल सका कि उन्होंने वे दस्तावेज जमा किये या नहीं. केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी ने कहा- यह पूछताछ नगरपालिका भर्ती घोटाले से जुड़े धन के कथित लेन-देन की हमारी जांच का हिस्सा है. हम वित्तीय लेन-देन और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मदन मित्रा को ईडी का मिला नोटिस, भर्ती घोटाला मामले में होगी पूछताछ

मदन मित्रा ने कहा था- जांच में करेंगे सहयोग

पश्चिम बंगाल में नगर निकाय भर्तियों में कथित अनियमितताओं की एजेंसी की जांच के तहत, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और उनके परिवार के सदस्यों को कुछ दिन पहले समन जारी किये गये थे. ईडी का नोटिस मिलने के बाद टीएमसी विधायक ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे और जरूरत पड़ने पर उनकी पत्नी और बेटे भी एजेंसी के सामने पेश होंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल : सवालों के घेरे में मदन मित्रा का परिवार, भर्ती भ्रष्टाचार मामले में ईडी करेगी पूछताछ


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >