एलपीजी ग्राहकों को राहत, जानिए e-KYC की अपडेट और आसान प्रक्रिया

LPG e-KYC Last Date Extended: एलपीजी ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर. 16 अगस्त की e-KYC समयसीमा को बढ़ाया गया. जानें सब्सिडी बचाने और एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई जारी रखने के लिए घर बैठे e-KYC कैसे करें.

LPG e-KYC Last Date Extended: देश के करोड़ों एलपीजी (LPG) सिलेंडर ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. 15 और 16 अगस्त को सरकारी छुट्टियों और त्योहारों के चलते कई ग्राहक अपने गैस कनेक्शन की बायोमीट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम नहीं थे. इसलिए पहले से तय अंतिम तारीख 16 अगस्त को लेकर उपभोगताओं में गैस सप्लाई रुकने और सब्सिडी बंद होने की चिंता थी. ग्राहकों को हो रही असुविधा और गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के दफ्तरों पर उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए ई-केवाईसी पूरा करने की अंतिम समयसीमा को बढ़ाकर 26 अगस्त कर दिया गया है. हालांकि, केंद्र सरकार का तेल कंपनियों की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन कुछ डीलर का दावा है कि उन्हें तेल कंपनियों से ऐसी सूचना दी गयी है.

क्यों अनिवार्य की गयी है e-KYC प्रक्रिया?

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) और पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा ई-केवाईसी कराने के मुख्य उद्देश्य फर्जी और बेनामी कनेक्शनों पर रोक, सब्सिडी का सुचारु हस्तांतरण और सिलेंडर सप्लाई की निरंतरता को बनाये रखना है. अब इसे विस्तार से समझें.

फर्जी और बेनामी कनेक्शनों पर रोक

सब्सिडी की कालाबाजारी रोकने और वास्तविक लाभार्थी तक ही सरकारी छूट पहुंचाने के लिए सत्यापन प्रक्रिया अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: एलपीजी e-KYC में सुस्ती से डिस्ट्रीब्यूटर परेशान, 16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा रियायती दरों पर गैस सिलेंडर!

सब्सिडी का सुचारु हस्तांतरण

समय पर e-KYC न कराने पर उज्ज्वला योजना और सामान्य श्रेणी के ग्राहकों की सब्सिडी की राशि बैंक खातों में अटक सकती है.

सिलेंडर सप्लाई की निरंतरता

यदि ग्राहक अपने कनेक्शन को आधार से अपडेट नहीं कराते हैं, तो आने वाले समय में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी में रुकावट आ सकती है.

ये भी पढ़ें: एलपीजी संकट के बीच एक्शन में कोलकाता पुलिस, कहा- सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

घर बैठे या एजेंसी जाकर कैसे कराएं e-KYC?

एलपीजी सिलेंडर के ग्राहक 2 माध्यमों से अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकते हैं.

1. ऑनलाइन (मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिये)

  • अपनी संबंधित गैस कंपनी (IndianOil / Indane, Bharat Gas या HP Gas) के आधिकारिक मोबाइल ऐप या पोर्टल पर जायें.
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें.
  • अब eKYC / KYC Update सेक्शन को चुनें.
  • अपना एलपीजी उपभोक्ता नंबर और आधार कार्ड विवरण दर्ज करें.
  • मोबाइल पर आये OTP सत्यापन को दर्ज कर प्रक्रिया पूरी करें.

2. ऑफलाइन तरीका (गैस एजेंसी जाकर)

  • अपने नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास अपना आधार कार्ड और एलपीजी पासबुक लेकर जायें.
  • एजेंसी के कर्मचारी आपके बायोमीट्रिक (फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन) सत्यापन के जरिये तुरंत e-KYC दर्ज कर देंगे.

ये भी पढ़ें: पीएम पोषण योजना को शुभेंदु अधिकारी सरकार की संजीवनी, 8375 स्कूलों को एलपीजी के लिए देगी 3000 रुपए

सावधान और जागरूक रहें

ई-केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता है. यदि एजेंसी का कोई कर्मचारी ई-केवाईसी के नाम पर नया पाइप, रेगुलेटर या अन्य सामान खरीदने का दबाव बनाता है, तो उसकी शिकायत तुरंत कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करायें.

ई-केवाईसी नहीं कराया, तो क्या होगा?

  • ई-केवाईसी नहीं कराने वाले एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ जायेंगी.
  • एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो सकती है.
  • एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बंद हो सकती है.
  • महंगे दर पर खरीदना पड़ सकता है एलपीजी सिलेंडर.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >