LPG Cylinder Price Today 13 September 2026: सोशल मीडिया और वायरल रिपोर्ट्स में एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की खबरें चल रहीं हैं. अगर आप 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो वास्तविक दरों और इन खबरों के पीछे का सच जानना बेहद जरूरी है.
घरेलू नहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर पर मिला था लाभ
अगर आप भी सोच रहे हैं कि आज रसोई गैस सस्ती हुई है, तो यह जान लीजिए कि घरेलू गैस के ग्राहकों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है. 200 रुपए से अधिक की बड़ी कटौती की जो चर्चाएं चल रही हैं, वे दरअसल 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल (Commercial) एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी हैं.
अगस्त में हुआ था गैस की कीमतों में बदलाव
तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने अगस्त महीने की शुरुआत में कॉमर्शियल सिलेंडरों के दामों में 200 रुपए से अधिक (दिल्ली में 202 रुपए और कोलकाता में 209 रुपए) की कटौती की थी. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (Domestic LPG) की कीमतों में 13 सितंबर 2026 को कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह पिछले दरों पर ही स्थिर हैं.
ये भी पढ़ें: एलपीजी संकट के बीच एक्शन में कोलकाता पुलिस, कहा- सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
देश के प्रमुख महानगरों में आज (13 सितंबर 2026) 14.2 kg एलपीजी की दरें
यदि आप गैस बुक कर रहे हैं, तो अपने शहर के अनुसार 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर के आधिकारिक दाम नीचे देख सकते हैं.
- कोलकाता (Kolkata) : 968.00 रुपए
- नोएडा (Noida) : 939.50 रुपए
- मुंबई (Mumbai) : 941.50 रुपए
- दिल्ली (Delhi) : 942.00 रुपए
- चेन्नई (Chennai) : 957.50 रुपए
ये भी पढ़ें: पीएम पोषण योजना को शुभेंदु अधिकारी सरकार की संजीवनी, 8375 स्कूलों को एलपीजी के लिए देगी 3000 रुपए
गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत
घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद 14 सितंबर 2026 को कीमतों में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गयी है. उपभोक्ता अपने संबंधित शहर की निर्धारित मौजूदा दरों पर ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: एलपीजी कीमतों के मुद्दे को सड़क तक ले जाएगी तृणमूल, ममता बनर्जी ने महिला इकाई को दिया आंदोलन का जिम्मा
