बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, 16, 17, 18, 19 और 20 जुलाई तक रेड अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

West Bengal Weather Update: पश्चिम बंगाल में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. अगले 5 दिनों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके साथ भू-स्खलन और जलभराव का खतरा है. मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है.

West Bengal Weather Update: पश्चिम बंगाल में मानसून ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, अलीपुर ने स्पेशल बुलेटिन नंबर जारी कर राज्य में अगले 5 दिनों (16 से 20 जुलाई 2026) के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है.

ओडिशा और बंगाल के तटों पर बना लो प्रेशर एरिया

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटों पर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन चुका है. साथ ही संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक विस्तृत है. अगले 2 दिनों के भीतर इसके और अधिक मजबूत होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया (Well Marked Low Pressure Area) में तब्दील होने और उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, IMD ने पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा और तेज हवाओं का जारी किया अलर्ट

दक्षिण बंगाल में कैसा रहेगा अगले 5 दिन का मौसम

लो प्रेशर एरिया के इस तंत्र के प्रभाव से दक्षिण बंगाल के जिलों में 16 से 18 जुलाई के बीच मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है.

  • 16 जुलाई 2026 (अत्यंत भारी बारिश): दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में बिजली चमकने और आंधी के साथ भारी वर्षा होगी. पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (07-20 सेमी) होने की चेतावनी है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में भारी बारिश (07-11 सेमी) और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी.
  • 17 जुलाई 2026 : पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) का दौर जारी रहेगा. तटीय जिलों (मेदिनीपुर और 24 परगना) में 40-50 किमी/घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलेंगी.
  • 18 जुलाई 2026 : हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में भारी वर्षा और तटीय इलाकों में 40-50 किमी/घंटे की तेज हवाएं जारी रहेंगी.
  • 19 और 20 जुलाई 2026 : दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी. हालांकि, अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में विकराल हुआ मानसून, IMD ने जारी किया उत्तर और दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा का अलर्ट

उत्तर बंगाल के पर्वतीय क्षेत्रों में भू-स्खलन की आशंका

गांगेय बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के जिलों में भी मानसूनी बारिश आफत बनकर टूटने वाली है.

  • 16 जुलाई 2026: दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) होने की संभावना है.
  • 17 और 18 जुलाई 2026: दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में मूसलाधार बारिश (07-11 सेमी) जारी रहेगी.
  • 19 और 20 जुलाई 2026 (रेड अलर्ट): उत्तर बंगाल के पहाड़ी जिलों यानी जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कलिम्पोंग, कूचबिहार और दार्जिलिंग में एक या दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (07-20 सेमी) होने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में भारी बारिश (07-11 सेमी) का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान पहाड़ों पर भू-स्खलन (Landslides) का खतरा बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मानसून की विषम चाल : उत्तर बंगाल और तटीय जिलों में झमाझम बारिश, 7 जिलों पर सूखे का संकट, जानें जिलेवार आंकड़े

संभावित प्रभाव और प्रशासन की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने प्राकृतिक गतिविधि को देखते हुए आम जनता और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं.

  • जलभराव (Waterlogging): भारी बारिश के कारण कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के निचले इलाकों, सड़कों और अंडरपासों में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
  • कृषि को नुकसान : खेतों में पानी भरने से खड़ी फसलों और बागवानी (Horticulture) को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश से हाहाकार : अलीपुरदुआर में एक दिन में 238 मिमी वर्षा, जानें 24 घंटों के मौसम का हाल

मछुआरों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच समुद्र में 35-45 किमी/घंटे की रफ्तार से और बीच-बीच में 55 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसलिए मछुआरों को उत्तर बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तटों के पास गहरे समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >