फर्जी पासपोर्ट धारकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस

बांग्लादेशी नागरिकों के लिए नकली कागजात तैयार कर अवैध तरीके से बनवाये गये करीब 73 पासपोर्ट धारकों के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है.

अबतक 73 पासपोर्ट धारकों के नाम जारी किये गये हैं नोटिस

अब हवाई व जल मार्ग से सफर करने के दौरान भी होगी गिरफ्तारी

संवाददाता, कोलकाताबांग्लादेशी नागरिकों के लिए नकली कागजात तैयार कर अवैध तरीके से बनवाये गये करीब 73 पासपोर्ट धारकों के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है. अब एयरपोर्ट और बंदरगाहों से इन पासपोर्ट धारकों द्वारा सफर करने पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. कोलकाता पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि एक साल में इस तरह से 73 फर्जी पासपोर्ट बनाये गये हैं, जिन पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. संबंधित विभाग से उन पासपोर्ट धारकों के बारे में यह जानने की कोशिश की गयी है कि कहीं वे इस पासपोर्ट पर यात्रा तो नहीं किये हैं. जांच अधिकारियों का अनुमान है कि इसके जरिये पासपोर्ट धारकों के लोकेशन का पता चल जायेगा. यह भी जानकारी मिली है कि अवैध पासपोर्ट बनवाने के लिए किराये पर लिये गये बैंक अकाउंट से गिरोह के सदस्यों तक रुपये पहुंचाये जाते थे. बैंक खाता धारकों को उनके अकाउंट के लिए किराये के एवज में मोटी रकम दी जाती थी. एक खाते के माध्यम से 10 से अधिक पासपोर्ट के लिए आवेदन करने पर राशि का भुगतान किया जाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >