खड़गपुर से जीतेश बोरकर की रिपोर्ट
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से खड़गपुर-केशियारी स्टेट हाइवे पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के कारण हाथीगेड़िया-लेंगामारा पुल के पास सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गयी है. सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गयी है और ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
दैनिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी
सड़क पर पानी का तेज बहाव होने से कई दोपहिया वाहन चालक फंस गए, वहीं छोटे वाहन जोखिम उठाकर धीमी गति से गुजरते दिखे. इस मार्ग से दैनिक यात्रा करने वाले नौकरीपेशा, छात्रों, व्यवसायियों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सड़क की ऊंचाई बढ़ाने की मांग
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर मानसून में इस स्थान पर यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया. नागरिकों ने सड़क की ऊंचाई बढ़ाने और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है. प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाते हुए लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है.
Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम
