घर से बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, खून से लथपथ मिला शव

सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान जलपाईगुड़ी के मालबाजार इलाके के दक्षिण खेरकाटा गांव के लोगों ने वन अधिकारियों को घेर कर विरोध जताया.

कोलकाता. शनिवार की रात घर में घुस कर एक बच्ची को तेंदुआ उठा कर जंगल में ले गया. जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने तेंदुआ को भगाया. लेकिन बच्ची को नहीं बचाया जा सका. जंगल के पास खून से लथपथ उसका शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान जलपाईगुड़ी के मालबाजार इलाके के दक्षिण खेरकाटा गांव के लोगों ने वन अधिकारियों को घेर कर विरोध जताया. मृतका का नाम सुशीला ग्वाला (12) बताया गया है. जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात वह सोने के लिए जा रही थी. उसी समय तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया. उस समय घर पर कोई अन्य सदस्य नहीं था. उसकी चीख-पुकार सुन कर गांव के लोग वहां पहुंचे. लाठी-डंडे से तेंदुआ का पीछा किया, तो वह भाग गया. बच्ची को जंगल के पास छोड़ कर वह दूर निकल गया. गोरुमारा वन विभाग के अधिकारी राजीव दे ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है. सरकारी नियम के मुताबिक मृतका के परिजनों को मुआवजा दिया जायेगा. ऐसी घटना फिर से नहीं हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >