पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 5वीं सूची, देखें किन 7 लोगों को मिला टिकट

Left Front Candidate List: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए माकपा की अगुवाई वाले गठबंधन वाम मोर्चा ने 7 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी की है. इसमें 2 सीटें आरएसपी और 5 सीटें सीपीआईएम के खाते में गयीं हैं. वाम मोर्चा ने अब तक 273 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 192, दूसरी लिस्ट में 32, तीसरी लिस्ट में 15, चौथी और पांचवीं लिस्ट में 7-7 प्रत्याशियों की घोषणा की गयी.

Left Front Candidate List: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने अपनी पांचवीं सूची जारी की है. रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए जिन लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है, उनमें एक महिला है. वाम मोर्चा की इस लस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें 5 प्रत्याशी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम के हैं. 2 सीटें आरएसपी के खाते में आयी हैं. आरएसपी ने 2 में से एक महिला को टिकट दिया है.

वाम मोर्चा ने 2 सीटें आरएसपी को दी

वाम मोर्चा ने इस्लामपुर, कर्सियोंग, भरतपुर, संदेशखाली (एसटी), नंदकुमार, महिषादल और भगवानपुर के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किये हैं. आरएसपी के खाते में भरतपुर और भगवानपुर सीटें आयीं हैं. भरतपुर से नाओफेल मोहम्मद शफीउल्लाह और भगवानपुर से प्रतिभा रानी कर ससमल को टिकट दिया है.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस्लामपुर से मोहम्मद शमी खान, कर्सियोंग से उत्तम शर्मा, संदेशखाली (एसटी) से रवींद्र नाथ महतो, नंदकुमार से चंदन माईती और महिषादल से परितोष पटनायक को अपना उम्मीदवार बनाया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वाम मोर्चा की 5वीं लिस्ट में ये हैं उम्मीदवार

विधानसभा का नामउम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
इस्लामपुरमोहम्मद शमी खानसीपीएम
कर्सियोंगउत्तम शर्मासीपीएम
संदेशखाली (एसटी)रवींद्र नाथ महतोसीपीएम
नंदकुमारचंदन माईतीसीपीएम
महिषादलपरितोष पटनायकसीपीएम
भरतपुरनाओफेल मोहम्मद शफीउल्लाहआरएसपी
भगवानपुरप्रतिभा रानी कर ससमलआरएसपी

Left Front Candidate List: चौथी लिस्ट में भी थे 7 उम्मीदवार

इससे पहले भी वाम मोर्चा ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी. तब सभी 7 प्रत्याशी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के थे. सीपीएम ने जंगीपुर, रघुनाथगंज, नकाशीपाड़ा, रानाघाट उत्तर पश्चिम, रानाघाट उत्तर पूर्व, एगरा और मयूरेश्वर से अपने उम्मीदवार उतारे थे.

विधानसभा का नामउम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
जंगीपुरआलोक कुमार दासCPI(M)
रघुनाथगंजअबुल हसनतCPI(M)
नकाशीपाड़ाशुक्ला साहा (महिला)CPI(M)
रानाघाट उत्तर पश्चिमदेवाशीष चक्रवर्तीCPI(M)
रानाघाट उत्तर पूर्वमृणाल विश्वासCPI(M)
एगरासुब्रत पांडाCPI(M)
मयूरेश्वरजयंत भल्लाCPI(M)

23 और 29 अप्रैल को बंगाल में वोटिंग, 4 मई को मतगणना

पश्चिम बंगाल में इस बार 2 चरणों में विधानसभा चुनाव कराये जा रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. पहले चरण की वोटिंग की अधिसूचना कल यानी सोमवार को जारी की जायेगी. पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर चुनाव होंगे. बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीटों पर वोटिंग के बाद मतगणना 4 मई को होगी. उसी दिन तय हो जायेगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 192 उम्मीदवारों की लिस्ट

बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान

बंगाल में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ममता बनर्जी सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया

बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >