कोलकाता में पारा 19 पर दिसंबर से कड़ाके की ठंड

राज्य में लोग ठंड का एहसास करने लगे हैं. लेकिन कड़ाके की ठंड दिसंबर से पड़ने की संभावना जतायी जा रही है.

अगले दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम होगा तापमान

संवाददाता, कोलकाता

राज्य में लोग ठंड का एहसास करने लगे हैं. लेकिन कड़ाके की ठंड दिसंबर से पड़ने की संभावना जतायी जा रही है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि दो दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान और गिर सकता है. उत्तरी हवाओं का प्रवेश धीरे-धीरे शुरू होने लगा है. सुबह कई जिलों में कुहासा देखने को भी मिल सकता है. खासकर पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद व नदिया में कुहासा का असर ज्यादा होगा. फिलहाल कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क बना रहेगा. कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दमदम में तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस व पुरुलिया में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कड़ाके की ठंड के लिए दिसंबर का इंतजार करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >