Kolkata Bomb Blast: कोलकाता बम धमाके पर पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रत्यक्षदर्शी ने बताई यह बात

कोलकाता में हुए बम धमाके के बाद पुलिस का बयान सामने आया है. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर रवाना कर दिया गया था. वहीं प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि धमाका बहुत जोरदार था.

Kolkata Bomb Blast : आज दोपहर में कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड धमाकों की आवाज से गूंज उठा. इस धमाके में एक शख्स घायल हो गया है. वहीं अब इस घटना के बाद कोलकाता पुलिस का बयान सामने आया है. कोलकाता पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि उन्हें दोपहर 1:45 बजे जानकारी मिली कि एसएन बनर्जी रोड में बम धमाका हुआ है. कूड़ा बिनने वाले एक शख्स इस धमाके में जख्मी हो गया है. इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटनास्थल को घेरा गया

कोलकाता पुलिस ने बताया कि पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को पीले टेप से घेर दिया और थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक को भी रोका गया. मौके पर बम निरोधक दस्ते को भेजा गया. बम निरोधक दस्ते ने जब क्लिरेंस दिया तब जाकर ट्रैफिक सामान्य हुआ.

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई सारी बात

वहीं इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम लोग कुछ दूर खड़े थे जब यह धमाक हुआ. धमाका होने के बाद हम तुरंत वहां पहुंचे और देखा कि एक शख्स जो कि कूड़ा उठाने वाला था घायल हो गया है. उसे दाएं हाथ में चोट लगी थी. धमाका होने के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. धमाके की आवाज बहुत जोरदार थी. धमाके के बाद पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया.

Also Read: Bomb Blast In Kolkata: कोलकाता में हुआ बम धमाका, एक महिला जख्मी, मौके पर बम निरोधक दस्ता तैनात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >