कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं

Kolkata Police Commissioner Ajay Kumar Nand: कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने चुनाव बाद हिंसा पर सख्त रुख अपनाया है. 80 लोगों की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने विजय जुलूस में बुलडोजर के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है. जानें पुलिस की पूरी रणनीति.

Kolkata Police Commissioner Ajay Kumar Nand: बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भड़की छिटपुट हिंसा रोकने के लिए कोलकाता पुलिस एक्शन मोड में आ है. कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने बुधवार को स्पष्ट संदेश दिया कि शहर की शांति भंग करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जायेगा.

जेसीबी पर कोलकाता पुलिस का सख्त रुख

लालबाजार (पुलिस मुख्यालय) में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि अब तक शहर के विभिन्न हिस्सों से 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में चर्चा का केंद्र रहे बुलडोजर (JCB) को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है. विजय रैलियों में इनके इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.

65 पर गंभीर धाराओं में लोगों पर दर्ज हुए केस

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आतंक फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अब तक 80 लोगों को दबोचा गया है, जिनमें से 65 के खिलाफ विशिष्ट आपराधिक मामले दर्ज किये गये हैं. 15 अन्य लोगों को एहतियातन पकड़ा गया है.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की तरह नंदीग्राम छोड़ भवानीपुर को चुनेंगे शुभेंदु अधिकारी या चुनेंगे नयी राह, फैसला 10 दिन में

हथियार बरामद, शांति बनाये रखने की अपील

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि छापेमारी के दौरान शहर के कुछ इलाकों से अवैध हथियार भी बरामद किये गये हैं. पुलिस अब इन हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है. अजय कुमार नंद ने कहा कि कुछ घटनाएं जरूर हुई हैं, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बुलडोजर पर बैन, मालिकों के लिए भी सख्त हिदायत

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के ‘बुलडोजर’ वाले नैरेटिव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कारणों से बड़ा फैसला लिया है. किसी भी विजय जुलूस या राजनीतिक रैली में जेसीबी (JCB) या बुलडोजर जैसे उपकरणों को शामिल करने की अनुमति अब नहीं दी जायेगी. यदि कोई बुलडोजर मालिक अपनी गाड़ी को राजनीतिक रैली या विजय जुलूस के लिए किराये पर देता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया

सीएपीएफ और कोलकाता पुलिस का ज्वाइंट मिशन

शहर में दोबारा हिंसा न भड़के, इसके लिए सुरक्षा का पुख्ता ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है. चुनाव की तरह ही अब चुनाव के बाद की स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और कोलकाता पुलिस की टीमें मिलकर काम करेंगी. पुलिस प्रमुख ने कहा कि जो भी व्यक्ति डर का माहौल बनाने या आतंक फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सबसे सख्त होगी.

Kolkata Police Commissioner Ajay Kumar Nand: सभी वर्गों के लोगों से की सहयोग की अपील

उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखना सबकी साझा जिम्मेदारी है. कोलकाता पुलिस अब हर छोटी घटना पर सीसीटीवी और इनपुट के जरिये नजर रख रही है, ताकि उपद्रवियों को मौके पर ही दबोचा जा सके.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ममता बनर्जी के खास अफसरों पर गिरी गाज, रिटायर नौकरशाहों की दफ्तरों में एंट्री बैन, मुख्य सचिव का सख्त फरमान

दलबदलुओं के लिए भाजपा के दरवाजे बंद, देवजीत सरकार बोले- दागियों और असामाजिक तत्वों की नो एंट्री

पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश

प्रणाम बंगाल! अंगार से निकलेगा उन्नत पश्चिम बंगाल, शुभेंदु अधिकारी ने फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >