Kolkata News : बांग्लादेश आगामी कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नहीं होगा शामिल

Kolkata News : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) चार दिसंबर से शुरू होगा.

Kolkata News : कोलकाता पुस्तक मेले के बाद शहर में आयोजित होने वाले 30वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी बांग्लादेश हिस्सा नहीं लेगा और इस साल किसी भी श्रेणी में पड़ोसी देश से कोई प्रविष्टि नहीं भेजी गई है. कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) चार दिसंबर से शुरू होगा. केआईएफएफ के अध्यक्ष और मशहूर निर्देशक गौतम घोष ने बताया कि सिनेमा प्रेमी हाल के वर्षों में पहली बार कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बांग्लादेशी फिल्मों को नहीं देख पाएंगे.

सिनेमा प्रेमी इस बार नहीं देख पाएंगे बांग्लादेशी फिल्मों को

गौतम घोष ने बताया कि स्थिति पिछले वर्षों से अलग है. वीजा संबंधी मुद्दे हैं. बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के कारण चीजों के ठीक होने में समय लगेगा.वर्तमान हालात में, पड़ोसी देश की कोई भी फिल्म किसी भी श्रेणी में शामिल नहीं है. यह घटनाक्रम 28 वर्षों में पहली बार 48वें कोलकाता पुस्तक मेले में बांग्लादेशी प्रकाशकों को शामिल न किए जाने के बाद हुआ है.’

West Bengal : गजब ! थाने से चोरी हुई कार ? हाईकोर्ट ने सीपी से मांगी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >