कोलकाता मेट्रो के टाइमटेबल में बदलाव, अब इस समय मिलेगी ब्लू और ग्रीन लाइन पर पहली और आखिरी ट्रेन

कोलकाता मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब ब्लू और ग्रीन लाइन पर पहली और आखिरी मेट्रो के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. 27 जुलाई से लागू हो रहे इस नए टाइमटेबल से आपकी यात्रा और भी आसान हो जाएगी. जानें कब मिलेगी पहली और आखिरी ट्रेन.

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेलवे ने ब्लू और ग्रीन लाइन पर पहली और आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव किया है. कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष) और ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड/सॉल्ट लेक सेक्टर-5) के समय और सेवाओं में 27 जुलाई से विस्तार किया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की गयी है और संचालन का समय भी बढ़ा दिया गया है

नया टाइमटेबल 27 से लागू

ग्रीन लाइन और ब्लू लाइन नया टाइमटेबल 27 जुलाई से लागू होगा. कोलकाता मेट्रो रेलवे का कहना है कि ये बढ़ी हुई सर्विस यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गयी है, ताकि ट्रेन सर्विस की संख्या बढ़ाई जा सके और हफ्ते के दिनों व शनिवार को सुबह जल्दी कनेक्टिविटी मिल सके.

सुबह 6 बजे मिलेगी अब पहली ट्रेन

ब्लू लाइन पर मेट्रो सुबह 6 बजे से मिलेगी, जो पहले सुबह 6:50 बजे मिलती थी. इसी तरह से ब्लू लाइन में अंतिम मेट्रो रात 10:30 बजे तक मिलेगी, जो पहले रात 9.44 बजे ही थी. इसी तरह से ग्रीन लाइन ( हावड़ा मैदान से साल्ट लेक सेक्टर पांच) पर पहली मेट्रो सुबह 6 बजे से मिलेगी, जो पहले सुबह 6.39 बजे थी. इसी तरह से अखिरी मेट्रो रात 10:30 बजे मिलेगी, जो पहले इस लाइन पर आखिरी मेट्रो रात 10:05 बजे मिलती थी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

साढे 10 बजे तक अब चलेगी मेट्रो

रविवार को ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन दोनों पर ट्रेन सर्विस सुबह 9:00 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी. ब्लू लाइन में सोमवार से शुक्रवार तक अब 260 के स्थान पर 272 मेट्रो का परिचालन होगा. इसी तरह से शनिवार को 258 और रविवार को 158 मेट्रो चलेगी. ग्रीन लाइन में सोमवार से शक्रवार तक 228 सर्विस के बजाय अब 236 मेट्रो ट्रेनों का परिचालन होगा. शनिवार को 212 और रविवार को 111 मेट्रो चलेगी.

Also Read: कोलकाता के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन में दरार, मेट्रो ने कहा- स्टेशन के मुख्य संरचना पर कोई खतरा नहीं


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >