Kolkata Doctor Murder : आरोपियों को मृत्युदंड देने की मांग को लेकर सड़क पर उतरी तृणमूल

Kolkata Doctor Murder : तृणमूल नेता शशि पांजा ने कहा, सभी को पता है कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है, CBI इसकी जांच कर रही है लेकिन इस दौरान एक फर्जी नेरेटिव तैयार किया जा रहा है जिसे लेकर हमारा विरोध है.

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल में तृणमूल नेता शशि पांजा और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या मामले के आरोपियों को मृत्युदंड देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

तृणमूल नेता शशि पांजा ने कहा, सभी को पता है कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है, CBI इसकी जांच कर रही है लेकिन इस दौरान एक फर्जी नेरेटिव तैयार किया जा रहा है जिसे लेकर हमारा विरोध है. जो घटना घटित हुई है अगर आपको(भाजपा) इसके बारे में कुछ मालूम है तो उसे सीबीआई को सौंप दीजिए लेकिन सोशल मीडिया द्वारा गुंडागर्दी, पुलिस पर आक्रमण जैसी स्थिति जो बन रही है उसके विरुद्ध हमारी लड़ाई है.

अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल पर किया पलटवार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, बंगाल के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वे कह रहे हैं कि CBI कुछ नहीं कर रही है। ममता बनर्जी CBI को निशाना बनाकर खुद अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती हैं… मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस की भी जिम्मेदारी है कि वे CBI का सहयोग करें या उसकी कमियों को तथ्यों के साथ बताएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >