Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टरों की आज शाम फिर होगी नबन्ना में बैठक, रखी ये मांगे

Kolkata Doctor Murder : डॉक्टरों के ईमेल के जवाब में मुख्य सचिव ने कहा, ''विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की सुरक्षा के संबंध में आपकी मांगों पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री ने पहले ही एक टास्क फोर्स का गठन कर दिया है.

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत आज शाम साढ़े छह बजे जूनियर डॉक्टरों के साथ नबान्न में बैठक कर सकते हैं. डॉक्टरों को ईमेल भेज दिया गया है. बैठक नबान्न सभागार में होगी. डॉक्टरों के 30 प्रतिनिधियों को शाम 6.15 बजे तक वहां पहुंचने को कहा गया है. डॉक्टरों ने बुधवार सुबह मुख्य सचिव को ईमेल भेजकर बैठक की मांग की थी.

मुख्य सचिव ने डाॅक्टरों के काम पर वापस लौटने की अपील की

डॉक्टरों के ईमेल के जवाब में मुख्य सचिव मनोज पंत ने दोहराया कि सरकार प्रदर्शनकारी चिकित्सकों से राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात के मद्देनजर काम पर लौटने की अपील को दोहराते है. उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है और बड़ा इलाका जलमग्न हो गया है.प्रदर्शनकारी चिकित्सकों और राज्य सरकार के बीच 48 घंटे के भीतर यह दूसरे दौर की बातचीत होगी. पहले दौर की बातचीत सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में हुई थी.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने डीवीसी पर बोला हमला कहा, योजना बनाकर डुबाया जा रहा है बंगाल को

टास्क फोर्स के सदस्य भी बैठक में होंगे शामिल

मैं, कार्यबल के अन्य सदस्यों के साथ आपके 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से आज शाम साढ़े छह बजे नबन्ना सभागार में मुलाकात करूंगा. इससे पहले पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों ने मुख्य सचिव मनोज पंत को ईमेल भेजकर अस्पतालों में सुरक्षा जैसे कुछ महत्वपूर्ण ‘‘अनसुलझे मुद्दों’’ को सुलझाने के लिए चर्चा की मांग की. ये मुद्दे धरना खत्म करने की उनकी पूर्व शर्त के रूप में शामिल हैं.

Also read : सीताराम येचुरी के निधन को ममता बनर्जी ने बताया राष्ट्रीय क्षति, अभिषेक बनर्जी ने भी दी श्रद्धांजलि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >