कोलकाता में डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के विरोध में देश भर में काम ठप करेंगे डॉक्टर, आईएमए का ऐलान

Kolkata Doctor Murder Case: आईएमए ने कहा है कि 17 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रहेंगी. आईएमए ने हालांकि कहा है कि अस्पतालों में आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.

Kolkata Doctor Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देश भर में 24 घंटे तक काम ठप करने का ऐलान किया है.

17 अगस्त को 24 घंटे अस्पतालों में काम रहेगा ठप

आईएमए ने कहा है कि 17 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रहेंगी. आईएमए ने हालांकि कहा है कि अस्पतालों में आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. आपातकालीन वार्ड में भी डॉक्टर काम करेंगे. इस दौरान ओपीडी में कोई डॉक्टर अपनी सेवा नहीं देगा.

आईएमए ने जारी किया बयान

आईएमए ने एक बयान जारी कर कहा है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुए जघन्य अपराध तथा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (बुधवार रात) पर प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई गुंडागर्दी के बाद भारतीय चिकित्सा संघ ने शनिवार 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से रविवार 18 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए एलोपैथी चिकित्सक देश भर में सेवाएं बंद रखेंगे.

Also Read : Kolkata Doctor Murder case: ममता बनर्जी ने बीजेपी और कांग्रेस पर बोला हमला, डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने की अपील

अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें अधिकारी – आईएमए

आईएमए ने कहा कि चिकित्सक, विशेषकर महिलाएं, अपने पेशे की प्रकृति के कारण हिंसा के प्रति संवेदनशील होती हैं. अस्पतालों और परिसरों के अंदर चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अधिकारियों का काम है. आईएमए ने कोलकाता के अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की भी निंदा की.

Also Read

Kolkata Doctor Murder Case: रांची में रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार, ओपीडी सेवा ठप, मरीजों का ऐसे हुआ इलाज

Kolkata Doctor Murder Case: राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा-अस्पताल में हिंसा के लिए सिर्फ ममता सरकार जिम्मेदार

RG Kar Hospital Violence: ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- वाम और राम मिलकर कर रहे हमला

Kolkata Doctor Murder Case: एक्शन में CBI, 5 डॉक्टरों से की पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >