Kolkata Doctor Death Case: आज जूनियर डॉक्टरों का लालबाजार अभियान, 4 को लाइट बंद करके बनाएंगे मानव शृंखला

Kolkata Doctor Death Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म के बाद डॉक्टर की हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी है.

Kolkata Doctor Death Case: आरजी कर कांड में न्याय की मांग पर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों का लालबाजार अभियान होगा. इसी मांग पर चार सितंबर, बुधवार को घर की लाइट बंद कर मोमबत्ती जला कर मानव बंधन का आह्वान पश्चिम बंग जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने किया है.

अभया क्लिनिक में जूनियर डॉक्टरों ने किया मरीज का इलाज

शनिवार के बाद रविवार को भी जूनियर डॉक्टरों ने अभया क्लिनिक में मरीजों का इलाज किया. कोलकाता में 6 जगहों पर अभया क्लिनिक खोले गये हैं. घटना को लेकर न्याय की मांग के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को निलंबित करने व पुलिस आयुक्त को पद से हटाने की मांग भी जूनियर डॉक्टर कर रहे हैं.

स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षा की मांग कर रहे डॉक्टर

जूनियर डॉक्टर अस्पताल के डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा की मांग भी उठा रहे हैं. सोमवार को दोपहर 2 बजे कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से जुलूस निकालकर जूनियर डॉक्टर कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार जायेंगे. बुधवार को रात 9 से 10 बजे तक घर की लाइट बंद करके मोमबत्ती जलाकर मानव बंधन करेंगे. न्याय की मांग पर सभी से रात में लाइट बंद रखने का अनुरोध जूनियर डॉक्टरों ने किया है.

कोलकाता में 6 जगह खोले गए हैं अभया क्लिनिक

इस बीच, एस्प्लानेड क्रॉसिंग पर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर अभया क्लिनिक में मरीजों की जांच की. इसी तरह रानूछाया मंच में एसएसकेएम के जूनियर डॉक्टर, नेशनल मेडिकल कॉलेज के दो नंबर गेट व नीलरतन सरकार अस्पताल के एक नंबर गेट पर भी जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया. 8बी बस स्टैंड पर केपीसी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर व बेहला फ्रेंड्स क्लब में इएसआइ अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया. यह सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला.

Also Read

Kolkata Doctor Murder : संदीप घोष के निजी सहायक को लेकर बड़ा खुलासा, एक साथ दो स्थानों पर उपस्थिति के मिले सबूत

Kolkata Doctor Murder : भाजपा महिला मोर्चा का तालाबंदी अभियान, लॉकेट चटर्जी सहित कई डिटेन, तोड़े बैरिकेड्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >