कोलकाता में बढ़ सकता है कैब का किराया, मंत्री के साथ CNG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

ऐप आधारित कैब संचालकों की चिंताओं पर पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने अधिकारियों संग बैठक की. सीएनजी की कमी, किराया संशोधन और चार्जिंग ढांचे के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए. जानिए इस बैठक के मुख्य बिंदु.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने ऐप आधारित कैब के संचालकों से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा की, जिनमें किराया संशोधन और सीएनजी की उपलब्धता शामिल है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, यहां हुई बैठक में सिंह ने अधिकारियों को कैब संचालकों की ओर से उठाई गई चिंताओं के समाधान के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए.

सीएनजी की ‘कमी’एक प्रमुख मुद्दा

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में सीएनजी की ‘कमी’एक प्रमुख मुद्दा रही. उन्होंने कहा कि मंत्री ने अधिकारियों को पर्याप्त सीएनजी आपूर्ति सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं.

चार्जिंग ढांचे के विस्तार की जरुरत

अधिकारी के अनुसार, ऐप कैब के संचालकों ने किराए से जुड़े मुद्दों के अलावा कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के लिए अधिग्रहित व्यावसायिक वाहनों के मुआवजे, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग ढांचे के विस्तार और चालकों की शिकायतों के समाधान की व्यवस्था जैसे विषय भी उठाए. उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से निजी या गैर-व्यावसायिक वाहनों के संचालन की शिकायतों पर भी बैठक में प्रमुखता से चर्चा हुई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरे शहर में 21 हजार कैब संचालित

मंत्री सिंह ने कहा-ऐसे वाहनों के मालिकों और संचालकों को सात दिन का समय दिया जाना चाहिए, ताकि वे स्वेच्छा से एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के जरिए किराये पर वाहन उपलब्ध कराने की सेवा से बाहर हो सकें. उन्होंने कहा- निर्धारित अवधि के बाद भी ऐसे वाहनों का संचालन जारी रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. परिवहन विभाग के अधिकारी के अनुसार, कोलकाता में इस समय करीब 21 हजार कैब पूरे शहर में संचालित हो रही हैं.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >