खड़गपुर : ट्रक से कुचल कर बाइक चालक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर सदर ब्लाॅक के गुड़गुड़ीपाल थाना के चांदड़ा-पीड़ाकाटा मुख्य सड़क पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर सदर ब्लाॅक के गुड़गुड़ीपाल थाना के चांदड़ा-पीड़ाकाटा मुख्य सड़क पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी.

मृतक का नाम विनय सिंह (27) बताया गया है. वह गड़बेता थाना के धवनी गांव का निवासी था. वह चांदड़ा से पीड़ाकाटा की ओर जा रहा था. पीड़ाकाटा की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया. घटनास्थल ही चालक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >