फर्जी हस्ताक्षर मामला: सीआइडी के रेडार पर आये कल्याण बनर्जी, तृणमूल सांसद से हो सकती है पूछताछ

Kalyan Banerjee : कलकत्ता हाइकोर्ट बार एसोसिएशन को लिखे अपने पत्र में कल्याण ने कहा कि उन्होंने एक वकील के तौर पर सुनवाई में हिस्सा लिया था. इसी वजह से उनसे पूछताछ के लिए संपर्क किया गया है.

कोलकाता से विकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Kalyan Banerjee : तृणमूल विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच कर रही सीआइडी अब तृणमूल सांसद और वकील कल्याण बनर्जी से पूछताछ करना चाहती है. सूत्रों के अनुसार गुरुवार को सीआइडी के एक अधिकारी ने उन्हें फोन किया. इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए वरिष्ठ वकील और सांसद ने बाद में बार काउंसिल को पत्र लिखकर प्रस्तावित पूछताछ के आधार और प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं.

कल्याण ने जताया विरोध

कलकत्ता हाइकोर्ट बार एसोसिएशन को लिखे अपने पत्र में कल्याण ने कहा कि उन्होंने एक वकील के तौर पर याचिकाकर्ता, तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए सुनवाई में हिस्सा लिया था. इसी वजह से उनसे पूछताछ के लिए संपर्क किया गया है. कल्याण बनर्जी ने लिखा कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर के खिलाफ दायर एक मामले में शोभनदेव चट्टोपाध्याय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसमें विपक्ष के नेता की मान्यता को चुनौती दी गयी है.

पूडताछ की मांगी अनुमति

कल्याण ने कहा- मैंने जस्टिस कृष्णा राव की अदालत में लगातार तीन दिनों तक इस मामले पर बहस की है. अदालत ने इस बारे में आदेश भी जारी किया है. इसी बीच, मुझे एक फोन कॉल आया. उन्होंने दावा किया कि पार्थ भट्टाचार्य नाम के एक व्यक्ति ने खुद को सीआइडी अधिकारी बताया, उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया और उक्त आपराधिक मामले के बारे में उनसे पूछताछ करने की अनुमति मांगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मामले के वकील से कैसे हो सकती है पूछताछ

कल्याण ने कहा- पुलिस किसी ऐसे वरिष्ठ वकील से पूछताछ कैसे कर सकती है, जो अदालत में आपराधिक मामले की पैरवी कर रहा हो? एक वरिष्ठ वकील और बार एसोसिएशन के सदस्य के तौर पर मैं यह मामला आपके ध्यान में ला रहा हूं, ताकि आप वकील की गरिमा, सम्मान और विशेषाधिकारों की रक्षा के लिए उचित और जरूरी कदम उठा सकें.

Also Read: ममता बनर्जी के घर से वापस बुलाये गये सभी सुरक्षा गार्ड, पुलिस चौकी पूरी तरह खाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >