21 जुलाई की सभा में ड्रामा : मंच छोड़कर क्यों चले गये सांसद कल्याण बनर्जी? ममता बनर्जी से नोकझोंक की अटकलों पर दी सफाई

कोलकाता में 21 जुलाई की शहीद दिवस रैली में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी का मंच छोड़कर जाना चर्चा का विषय बन गया. ममता बनर्जी से नोकझोंक की अटकलों के बीच उन्होंने अपनी अस्वस्थता को मुख्य कारण बताया है. जानें मंच पर क्या हुआ था.

Mamata Banerjee Vs Kalyan Banerjee Kolkata 21 July Rally: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार (21 जुलाई) को आयोजित शहीद दिवस (21 July Martyrs Day) कार्यक्रम में मंच पर एक ऐसी घटना हुई, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. श्रीरामपुर (Serampore) से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद और अधिवक्ता कल्याण बनर्जी भाषण देने के तुरंत बाद मंच छोड़कर घर चले गये. ममता बनर्जी के भाषण से पहले कल्याण के वहां से जाने पर राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गयीं.

ममता बनर्जी के इशारे के बाद भी बोलते रहे कल्याण

कार्यक्रम में मौजूद एक सूत्र ने बताया कि ममता बनर्जी ने कल्याण बनर्जी को इशारे में अपना भाषण संक्षिप्त करने को कहा. लेकिन, कल्याण बनर्जी बोलते रहे. थोड़ी देर में कुणाल घोष ने हस्तक्षेप किया. चर्चा यह भी है कि भाषण के समय और बोलने के क्रम को लेकर ममता बनर्जी और कल्याण बनर्जी के बीच मंच पर ही गर्मागर्म कहासुनी हुई. इसके बाद श्रीरामपुर के सांसद वहां से चले गये.

कल्याण बनर्जी ने 22 मिनट तक दिया भाषण

कार्यक्रम के दौरान कल्याण बनर्जी ने लगभग 22 मिनट तक भाषण दिया. इस दौरान राजनीतिक विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. कल्याण बनर्जी के भाषण के दौरान ही ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी मंच पर पहुंचे. कल्याण बनर्जी ने अपना भाषण समेटते हुए उनका स्वागत किया. भाषण खत्म करने के बाद कल्याण बनर्जी को मंच पर ममता बनर्जी से कुछ क्षण बातचीत करते देखा गया. इसके तुरंत बाद वे वहां से सीधे घर चले गये.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को मदन मित्रा ने कहा ‘गांधारी’, दिया अल्टीमेटम- अभिषेक का साथ छोड़ें या कार्यकर्ताओं का आक्रोश झेलें

मतभेद या सेहत? कल्याण बनर्जी ने बतायी असली वजह

कार्यक्रम समाप्त होने से पहले ही घर चले जाने और ममता बनर्जी के साथ तनातनी की खबरों पर बाद में कल्याण बनर्जी ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने ममता बनर्जी से किसी भी तरह की अनबन या मतभेद की खबरों को पूरी तरह खारिज किया. कल्याण ने कहा- मेरे मंच से जाने का कारण कोई मतभेद नहीं है. मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और मुझे तेज बुखार था. मैं पिछले दिन भी देर रात तक तैयारियों के सिलसिले में मंच के पास ही मौजूद था. बुखार और अस्वस्थता की वजह से ही मैं भाषण समाप्त कर सीधे घर लौट आया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में गरजीं ममता बनर्जी- ‘गद्दारों’ को टीएमसी में एंट्री नहीं, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर

भले ही कल्याण बनर्जी ने अस्वस्थता को मंच छोड़ने का मुख्य कारण बताया है, लेकिन चर्चा है कि मंच संचालन और वक्ताओं की सूची को लेकर ममता बनर्जी और कल्याण बनर्जी में कोई अंदरूनी मनमुटाव था. कल्याण बनर्जी की वजह से ममता बनर्जी की चहेती सांसद महुआ मोईत्रा और कीर्ति आजाद समेत कई लोगों को बोलने का मौका नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: 21 जुलाई की रैली में खूनी संघर्ष की आशंका! मदन मित्रा ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >