पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 3 September: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण कोलकाता और कई अन्य जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गयी है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Kal Ka Mausam 3 September: पश्चिम बंगाल के कोलकाता और कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 2 दिन तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी ने कहा कि गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसकी वजह से दक्षिण बंगाल में बृहस्पतिवार से बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है.

जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 3 सितंबर को इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. दार्जिलिंग, मालदा, अलीपुरदुआर और दक्षिण दिनाजपुर जिले में कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

कोलकाता में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश के कारण शहरों और कस्बों के निचले इलाकों में पानी भर जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. कोलकाता में भारी बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गयी.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश, दार्जिलिंग में इंजन पर गिरा लोको शेड, 8 घायल कर्मचारियों ने दिखाया साहस

कोलकाता में 24 घंटे में 127 मिमी वर्षा

आईएमडी के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान कोलकाता के अलीपुर में 127 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. इस दौरान राज्य में सबसे अधिक 263 मिलीमीटर बारिश बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में हुई.

ये भी पढ़ें: लगातार बारिश से बोलपुर शहर की सड़कें जलमग्न, उदयनपल्ली समेत कई वार्डों में बाढ़ जैसे हालात

उत्तर बंगाल के 3 जिलों में 2 दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी

आईएमडी ने कहा कि अगले 2 दिन उत्तर बंगाल के कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. हुगली, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों में बृहस्पतिवार तक बहुत भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 3 दिन से मूसलाधार बारिश, दुर्गापुर बराज का बढ़ा जलस्तर, 111400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, निचले इलाके जलमग्न

बंगाल के इन जिलों में जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिन उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कूचबिहार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, मुर्शिदाबाद और नदिया जिले में बृहस्पतिवार तक भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: आसनसोल में 115 मिमी बारिश, दामोदर की सहायक गरुई नदी का जलस्तर बढ़ा, कई पुलों व मार्गों पर यातायात बंद

आसनसोल में 110 मिलीमीटर हुई वर्षा

आईएमडी ने बताया कि बुधवार सुबह तक 24 घंटे में कोलकाता में बहुत भारी बारिश हुई, लेकिन सॉल्ट लेक इलाके और दमदम हवाई अड्डे पर क्रमशः 27 मिलीमीटर और 19 मिलीमीटर बारिश हुई. इस दौरान आसनसोल में 110 मिलीमीटर, तिलपाड़ा बराज में 80 मिलीमीटर, बांकुड़ा में 60 मिलीमीटर, कलिम्पोंग में 70 मिलीमीटर और दार्जिलिंग में 37 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी.

ये भी पढ़ें: DVC Water : मैथन और पंचेत का बढ़ा जलस्तर, डीवीसी ने अब तक छोड़ा एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >