जेयू: फ्रेशर्स पार्टी के बाद छात्र पर हमला, अस्पताल में भर्ती

जादवपुर विश्वविद्यालय में सोमवार शाम को फ्रेशर्स पार्टी के बाद एक स्नातकोत्तर छात्र पर कथित तौर पर हमला किया गया.

संवाददाता, कोलकाता

जादवपुर विश्वविद्यालय में सोमवार शाम को फ्रेशर्स पार्टी के बाद एक स्नातकोत्तर छात्र पर कथित तौर पर हमला किया गया. विश्वविद्यालय के सूत्रों के मुताबिक, अंग्रेजी विभाग के स्नातकोत्तर छात्र प्रियम चटर्जी को विभाग की फ्रेशर्स पार्टी स्थल से कलेक्टिव (डीएसएफ) नामक एक समूह के कुछ सदस्यों द्वारा कथित तौर पर घसीटकर ले जाया गया और इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय विभाग के पास पीटा गया. सूत्रों ने बताया कि शिक्षकों ने बीच-बचाव किया और छात्र को बचाकर प्रशासनिक भवन अरबिंदो भवन ले गये, जहां कुलपति और रजिस्ट्रार के कार्यालय स्थित हैं. सूत्रों ने बताया कि चटर्जी कथित तौर पर बेहोश हो गये. उनके कान का पर्दा फट गया है. उन्होंने बताया कि स्थिति तब और बिगड़ गयी जब उसी समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर अरबिंदो भवन का घेराव किया और कुछ समय के लिए लोगों को इमारत में प्रवेश करने या बाहर निकलने से रोक दिया. सूत्रों ने बताया कि संकाय सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद घायल छात्र को इलाज के लिए केपीसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया. छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) के एक नेता ने दावा किया कि एक अलग घटना में अर्थशास्त्र विभाग के एक अन्य छात्र का उत्पीड़न भी इसी तरह से किया गया था. सोमवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स एसोसिएशन की तरफ से वाइस चांसलर को एक ज्ञापन दिया गया. 20 फरवरी को हुई घटना के खिलाफ कदम नहीं उठाये गये तो वे 26 फरवरी को हड़ताल पर चले जायेंगे. 27 फरवरी को विरोध मार्च निकाला जायेगा. अगर तब भी कोई हल नहीं निकला तो शिक्षक दो मार्च से खुद को सभी प्रशासनिक कामों से हट जायेंगे.

विश्वविद्यालय ने नियमों और पाबंदियों की घोषणा की

शाम को जेयू ने एक विज्ञप्ति जारी कर कई नियमों और पाबंदियों की घोषणा की. शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक कैंपस में एंट्री करते समय पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा. कार या बाइक पार्क करते समय यूनिवर्सिटी अधिकारियों की ओर से जारी किया गया पार्किंग स्टिकर होना जरूरी हैशराब, गांजा या कोई भी नशीला पदार्थ लेकर कैंपस में प्रवेश की इजाजत नहीं होगीरात आठ बजे के बाद किसी भी तरह की भीड़ जमा नहीं होने दी जायेगीसभी क्लास रात 9 बजे तक पूरी हो जानी चाहिएकोई रात आठ बजे के बाद बिना किसी वजह के कैंपस में घूमता हुआ देखा गया, तो उसे बाहरी माना जायेगा. कानून के मुताबिक कार्रवाई की जायेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >