जेयू : स्पेशल कोर्स के लिए आवेदन शुरू

कोई भी अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट आवेदन कर सकता है.

कोलकाता. जादवपुर यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल कोर्स शुरु किया गया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु की गयी है. जादवपुर यूनिवर्सिटी का पावर इंजीनियरिंग विभाग कुछ वैल्यू-एडेड कोर्स पढ़ने का मौका दे रहा है. यह कोर्स सस्टेनेबिलिटी और हेल्थकेयर के लिए इंटरफेशियल इंजीनियरिंग सब्जेक्ट पर आयोजित किया गया है. इस कोर्स में ‘डायग्नोस्टिक्स, थेराप्यूटिक्स और टिशू इंजीनियरिंग के लिए बबल्स: रियोलॉजी और कोलैप्सिंग जेट्स’ और पानी ग्रेविटी को कैसे चुनौती देता है. इन दो टॉपिक्स पर रोशनी डाली जायेगी. कोई भी अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट आवेदन कर सकता है. इसके अलावा, रिसर्चर और फैकल्टी मेंबर भी शामिल हो सकते हैं. जादवपुर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपलोड की गयी है. आवेदक को एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे. एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 6 जनवरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >