चेन्नई के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एक्सपर्ट अब मिलेंगे बेलियाघाटा अपोलो क्लिनिक में भी

अपोलो हॉस्पिटल्स, चेन्नई जो रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में अग्रणी है, अब अपनी विश्वस्तरीय ऑर्थोपेडिक सेवाएं पूर्वी भारत के मरीजों के और करीब ला रहा है.

कोलकाता. अपोलो हॉस्पिटल्स, चेन्नई जो रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में अग्रणी है, अब अपनी विश्वस्तरीय ऑर्थोपेडिक सेवाएं पूर्वी भारत के मरीजों के और करीब ला रहा है. अपोलो हॉस्पिटल्स, चेन्नई के प्रमुख जॉइंट रिप्लेसमेंट और आर्थोस्कोपिक सर्जन डॉ. विजय किशोर कोंड्रेड्डी अब अपोलो क्लिनिक, बेलियाघाटा में परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे. इस पहल के जरिए कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को चेन्नई की भरोसेमंद हड्डियों की देखभाल अब घर के पास ही मिल सकेगी. डॉ. विजय किशोर कोंड्रेड्डी ने कहा, “हम चेन्नई में बड़ी संख्या में गठिया (अर्थराइटिस) से पीड़ित मरीजों का इलाज एडवांस रोबोटिक सिस्टम से करते हैं. इससे जोड़ों का बेहतर संतुलन और मूवमेंट मिलता है. सर्जरी के अगले दिन ही मरीज बिना फिजियोथेरेपी के चल सकते हैं, दूसरे दिन सीढ़ियां चढ़ सकते हैं, तीन हफ्ते में काम पर लौट सकते हैं, चार हफ्ते में शॉपिंग कर सकते हैं और दो महीने में साइक्लिंग या टेनिस जैसे खेल भी फिर से शुरू कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >