बंगाल में अब नपेंगे गैर जिम्मेदार अफसर, मंत्री अग्निमित्रा पाल बोली- चिन्हित कर होगी कार्रवाई

Agnimitra Pal : राजनीतिक दबाव के कारण प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हो गयी थी. लेकिन अब राज्य में सरकार बदल चुकी है और भाजपा शासन में अराजकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

Agnimitra Pal : कोलकाता. राज्य में अवैध निर्माण के खिलाफ भाजपा सरकार का बुलडोजर अभियान लगातार तेज होता जा रहा है. रविवार को नारी व शिशु कल्याण विभाग और नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल खुद कसबा इलाके में पहुंचीं और अवैध इमारतों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने साफ संकेत दिया कि सिर्फ अवैध निर्माण करने वाले प्रमोटर और डेवलपर्स ही नहीं, बल्कि वर्षों तक ऐसे निर्माणों को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी.

अवैध निर्माण को मिला बढ़ावा

मीडिया से बातचीत में मंत्री पाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों के तृणमूल शासनकाल में जिन अधिकारियों ने अवैध निर्माण को बढ़ावा दिया या आंख मूंदकर बैठे रहे, उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है. सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार के दौरान महिलाओं पर अत्याचार, अवैध निर्माण, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार जैसे मामलों में पुलिस को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया गया. राजनीतिक दबाव के कारण प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर हो गयी थी. लेकिन अब राज्य में सरकार बदल चुकी है और भाजपा शासन में अराजकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केवल प्रतीकात्मक नहीं होगी कार्रवाई

मंत्री ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि इसे व्यापक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है. राज्य के विभिन्न इलाकों में अवैध इमारतों की पहचान की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें ध्वस्त भी किया जायेगा. गौरतलब है कि रविवार को तिलजला, बेलियाघाटा और कसबा समेत कोलकाता के कई इलाकों में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची. कई बहुमंजिला इमारतों पर पहले ही नोटिस जारी किये जा चुके थे. अब जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है.

Also Read: शांतनु सेन ने शुभेंदु अधिकारी को दिया धन्यवाद, पूर्व सांसद की पोस्ट से तृणमूल में बैचेनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >