मालदा में तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या की जांच कोर्ट की निगरानी में हो : शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु ने संवाददाताओं से कहा कि वह मालदा इंग्लिशबाजार नगरपालिका के मृत तृणमूल पार्षद दुलाल सरकार को वर्षों से जानते थे.

कोलकाता. विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को दावा किया कि मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या एक गहरी साजिश का हिस्सा थी. इसलिए उन्होंने अदालत की निगरानी में किसी केंद्रीय एजेंसी द्वारा मामले की जांच की मांग की. शुभेंदु ने संवाददाताओं से कहा कि वह मालदा इंग्लिशबाजार नगरपालिका के मृत तृणमूल पार्षद दुलाल सरकार को वर्षों से जानते थे. उनकी दिनदहाड़े हुई हत्या की जांच अदालत की निगरानी में एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जानी चाहिए. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पुलिस को वारदात में संलिप्त सभी लोगों को गिरफ्तार करने के निर्देश के बावजूद, मुझे लगता है कि पुलिस साजिश का पर्दाफाश नहीं कर पायेगी. नंदीग्राम विधायक ने कहा कि यह घटना राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का सबूत है.वहीं, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस हत्याकांड की गहन जांच कर रही है और गिरफ्तारियां भी कर रही है. इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए, क्योंकि पुलिस अपना काम कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >