9 को बदले रूट से चलेगी उपासना और मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस, 4 लोकल ट्रेनें रद्द

Indian Railways Update 9 September: हावड़ा मंडल में 9 सितंबर को जौग्राम-पल्ला रोड और बर्धमान-तलित के बीच मेंटेनेंस ब्लॉक. उपासना एक्सप्रेस का रूट बदला, 4 लोकल ट्रेनें रद्द. देखें पूरी लिस्ट.

Indian Railways News: हावड़ा मंडल के जौग्राम-पल्ला रोड सेक्शन में होने वाले मेंटेनेंस कार्य के लिए 2 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. 9 सितंबर को होने वाले इस मेंटेनेंस कार्य के कारण जौग्राम-पल्ला रोड सेक्शन में रात 1:10 बजे से रात 2:40 बजे तक लगभग 90 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जायेगा.

बर्धमान-बंडेल-हावड़ा रूट से चलेंगी ट्रेनें

ऐसे में 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (Dehradun-Howrah Upasana Express) अपने तय मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग बर्धमान-बंडेल-हावड़ा के रास्ते चलेगी. इस दौरान ट्रेन का स्टॉपेज बर्धमान स्टेशन पर होगा. 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस (Muzaffarpur-Howrah Jansadharan Express) भी अपने तय रूट की बजाय बदले रूट से चलेगी. यह ट्रेन बर्धमान-बंडेल-हावड़ा रूट से चलेगी.

ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का में ट्रैक बहाली के बाद सबसे पहले गुजरी हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, मालदा से 2 ट्रेनें रद्द

बर्धमान और तलित स्टेशनों के बीच ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

बर्धमान और तलित स्टेशनों के बीच ट्रैक मेंटेनेंस कार्य की वजह से 180 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. यह ब्लॉक 9 सितंबर को देर रात 2:05 बजे से 5:05 बजे के बीच लिया जायेगा. फलस्वरूप 4 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है. ब्लॉक के दौरान बर्धमान से 63505, 63507 और आसनसोल से 63506, 63512 ट्रेनें रद्द रहेंगी.

ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का में पटरी पर लौटी ट्रेन, फाइनल ट्रायल से पहले ट्रैक पर फोड़े 4 नारियल, अगरबत्ती दिखायी और प्रसाद चढ़ाये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >